फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Michigan Murder Case: Parrot witness, woman convicted in husband's murder

मिशिगन मर्डर केस: तोता बना गवाह, पति की हत्या में महिला दोषी करार

Thu, 20 Jul 2017 04:12 PM IST
बीबीसी हिन्दी
बीबीसी हिन्दी Updated Thu, 20 Jul 2017 04:12 PM IST
विज्ञापन
Michigan Murder Case: Parrot witness, woman convicted in husband's murder
दो साल में न्याय
अमरीका के मिशिगन में एक महिला को पति की हत्या के मामले में तोते के 'गवाह' बनने के बाद दोषी ठहराया गया है। ग्लेन्ना दुरम ने 2015 में तोते के सामने अपने पति मार्टिन पर पांच गोलियां चलाई थी। उसके बाद उसने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की कोशिश भी की।
विज्ञापन



मार्टिन की पूर्व पत्नी ने कहा कि तोते ने उनकी (मार्टिन की) आवाज़ निकालकर 'गोली मत चलाओ' बार-बार कहा। हालांकि बड नाम के इस अफ्रीकी तोते को कोर्ट में सुनवाई के दौरान नहीं लाया गया। जूरी ने पाया कि 49 वर्षीय ग्लेन्ना हत्या की दोषी है। उन्हें अगले महीने सजा सुनाई जाएगीघटना में ग्लेन्ना के सिर में चोट लगी थी। हालांकि वह बच गई। घटना मिशिगन में उनके सैंड लेक स्थित घर में हुई थी।
विज्ञापन




मार्टिन की मां लिलियन ने कहा कि उन्हें ये देखकर बहुत दुख हो रहा कि दोषी ठहराई गई दुरम में पछतावे का भाव नहीं है। उन्होंने कहा कि न्याय मिलने में देर हो रही है। दो साल का वक़्त कम नहीं होता है। मार्टिन की पूर्व पत्नी अब उस तोते का ख़्याल रखती हैं। उन्होंने कहा, "तोता उस रात की पूरी बातचीत को दोहरा रहा था और वह बातचीत 'गोली मत चलाना' पर जाकर खत्म हो गई।"
विज्ञापन
विज्ञापन



पीड़ित के माता-पिता भी इस बात पर भरोसा करते हैं कि यह संभव है कि तोते ने उनकी बातचीत सुनी थी। तभी उनकी आखिरी बातचीत वह दोहरा रहा था। मार्टिन की मां ने कहा, "यह पक्षी हर बात पकड़ लेता है। वह कुछ भी बोल सकता है। उसकी ज़ुबान बहुत साफ है।" इस मामले की सुनवाई के दौरान वकील गवाह के तौर पर तोते को पेश करने की अनुमति की भी चाहते थे। हालांकि बाद में इसे खारिज कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed