{"_id":"58ddf7864f1c1be80463e6d6","slug":"mexican-judge-clears-man-of-raping-17-year-old-girl-said-he-didn-t-enjoy-it","type":"story","status":"publish","title_hn":"जज ने रेप आरोपी को किया बरी, कहा उसने नहीं किया इसे 'इन्जॉय'","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जज ने रेप आरोपी को किया बरी, कहा उसने नहीं किया इसे 'इन्जॉय'
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
Updated Fri, 31 Mar 2017 02:17 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैक्सिको की एक अदालत ने 17 साल की लड़की के रेप के आरोपी एक शख्स को ये कहकर बरी कर दिया कि उसने इस घटना को इन्जॉय नहीं किया, इसलिए उसे सजा नहीं दी जा सकती।
विज्ञापन
जज ने कहा कि उसने इंटरकोर्स नहीं किया इसलिए ये सेक्शुअल एक्ट के दायरे में नहीं आता।
विज्ञापन
डिगो क्रूज नाम के 21 साल के शख्स को अदालत ने रेप के आरोप से बरी कर दिया। पीड़िता ने इस घटना की निंदा करते हुए अपनी फेसबुक वॉल पर लिखा है कि मेरे पास पछताने की कोई वजह नहीं है। मैं शराब पीती हूं, पार्टियों में जाती हूं अपनी उम्र की और लड़कियों की तरह छोटे स्कर्ट पहनती हूं। तो क्या इस आधार पर मुझ पर राय बनाई जानी चाहिए? क्या मेरे साथ जो हुआ मैं उसकी हकदार हूं?
विज्ञापन
अदालत के इस फैसले से गुस्साए पीड़िता के पिता ने कहा कि इस फैसले के बाद से कानून को लेकर किसी के भी मन में डर नहीं बचेगा। अब हर कोई ऐसे ही कुकृत्य करेगा। उन्होंने कहा मैंने ऐसा कभी नहीं सोचा था कि 2 सालों की लड़ाई के बाद हमें कोर्ट का ऐसा फैसला सुनने को मिलेगा।
आपको बता दें कि क्रूज उन चार लोगों में शामिल था जिन्होंने 2015 में नए साल के दिन अपनी ही स्कूल की एक छात्रा का अपहरण करके उस पर यौन हमला किया था।