{"_id":"57051b514f1c1b7b4ac81232","slug":"man-shouted-jihad-flight-jailed-9-months","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहाज में 'जेहाद' चिल्लाने पर गया जेल, 9 महीने के लिए अंदर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जहाज में 'जेहाद' चिल्लाने पर गया जेल, 9 महीने के लिए अंदर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 07 Apr 2016 06:16 PM IST
विज्ञापन
विमान में 'जेहाद' चिल्लाने पर नौ महीने के लिए जेल
- फोटो : Getty Images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक अमेरिकी शख्स को उड़ते जहाज में 'जेहाद' चिल्लाने के लिए नौ महीने कैद की सजा हुई है। मामला वर्जीनिया के अलेक्जेंड्रिया का है। यूनाइटेड एयरलाइन का जहाज आकाश में उड़ान भर रहा था तभी न्यूयॉर्क का शख्स कॉकपिट की तरफ भागा और पायलटों से जहाज को वर्जीनिया के डलेस एयरपोर्ट पर उतारने को कहने लगा। इस आपाधापी में उसने 'जिहाद' चिल्लाया। अदालत ने इस करतूत के लिए उसे नौ महीने के लिए अंदर कर दिया है।
विज्ञापन
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक 36 वर्षीय डेविड पैट्रिक डियाज को साल भर पहले किए गुनाह की सजा मिली है।
विज्ञापन
साल 2015 में मार्च की महीने में डलेस से कोलाराडो के डेनवर के लिए उड़ान भरने वाले हवाई जहाज में ये डेविड भी सवार था। उड़ते हुए विमान में डेविट 'जेहाद' चिल्लाने लगा और कहने लगा कि विमान में कुछ गड़बड़ है। उसने उत्पात मचाना जारी रखा और कॉकपिट में दाखिल होकर पायलटों से विमान वापस ले जाने का दबाव डाला। बड़ी मशक्कत के बाद विमान में सफर कर रहे बाकी यात्रियों ने उसे शांत किया।
विज्ञापन
इस हरकत पर आरोपी के वकील ने दलील दी कि डेविट मानसिक तौर पर स्वस्थ्य नहीं है और वह शराब का आदी है। अभियोजन पक्ष ने डेविट के लिए 21 महीने की सजा की मांग की थी, लेकिन अलेक्जेंड्रिया के फेडरल कोर्ट में मंगलवार को जज ने उसे 9 महीने कैद की सजा सुनाई। डेविड को 22 हजार डॉलर यानी करीब 14 लाख 66 हजार रुपए क्षतिपूर्ति के लिए भरने को भी कहा गया।