फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   man Confesses rape with three girl court send jailed for 22 years

महिलाओं में था उसका खौफ, पुलिस के सामने खुद ही कबूल किया जुर्म

Sat, 26 Aug 2017 04:41 PM IST
amarujala.com, Presented by: देव कश्यप
amarujala.com, Presented by: देव कश्यप Updated Sat, 26 Aug 2017 04:41 PM IST
विज्ञापन
man Confesses rape with three girl court send jailed for 22 years
आरोपी इलीजा हाई - फोटो : the sun

बलात्कारी ने कबूली 14 साल की बच्ची सहित तीन लोगों के साथ रेप का आरोप, कोर्ट ने कहा 'बुराई का रूप', सुनाई 22 साल की सजा।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, आरोपी इलीजा हाई ने अपना अपराध कबूल किया है कि, उसने एक 14 वर्षीय लड़की सहित तीन लोगों के साथ बलात्कार किया है। उसके इस व्यवहार को देख पुलिस हैरत में पड़ गई। पुलिस का कहना था कि ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है जब अपराधी खुद आकर अपना अपराध कबूल कर लेते हैं।
विज्ञापन


मामला पूर्वीमध्य इंग्लैंड के डर्बीशायर का है। 23 साल के आरोपी इलीजा हाई ने  बताया कि, 18 महीने तक महिलाओं को अपमानित करने, बलात्कार जैसे अपराध करने के बाद वहां रहे स्थानीय लोगों में उसके प्रति इतना डर बैठ गया था कि महिलएं अकेले बाहर निकलने से डरती थीं। जिसके बाद उनसे एक दिन पुलिस के सामने जाकर अपना अपराध कबूल कर लिया, जिसे पुलिस ने सबूत के तौर पर रिकॉर्ड किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्ट में सुनवाई के दौरान बताया गया कि, किस तरह आरोपी ने एक 18 साल की लड़की के साथ सितंबर 2015 में तीन बार बलात्कार किया, जब महिला अपना चेहरा काले कपड़े से ढंकी हुई थी और उसके पास चाकू भी था।

इस क्रूर हमले के बाद उसने लड़की को बताया था कि वह एक गिरोह से जुड़ा हुआ है। उसने एक अन्य नाबालिग को रेप के दौरान उसके चेहरे पर बहुत थप्पड़ भी मारे थे। ऐसा डर्बी क्राउन कोर्ट को बताया गया था। उस समय जज ने उसे 22 साल के लिए जेल की सजा सुनाते हुए कहा था कि तुम 'बुराई का एक रूप' हो। 

तीसरी पीड़िता पर भी बार-बार किया था हमला

man Confesses rape with three girl court send jailed for 22 years

उसने 29 साल की तीसरी पीड़िता पर भी बार-बार हमला किया था। डर्बीशायर पुलिस द्वारा जारी एक फुटेज में, आरोपी इलीजा हाई को कहते हुए देखा जा रहा है कि,  'ठीक है, ठीक है मैं अपने तीन अपराधों को कबूल करता हूं, जिसमें एक बलात्कार और दो यौन उत्पीड़न का है।'

लेकिन जांच के दौरान आरोपी ने 7 सेक्जुअल क्राइम करने की बात स्वीकार की जिसमें 3 पीड़ितों के साथ, 3 बच्चों की अश्लील फोटो-वीडियो रखने और एक जानवरों से जुड़े अत्यधिक अश्लील फोटो रखने के अपराध शामिल हैं।

उसने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि, किस तरह उसे एक डरी हुई महिला ने अपना आईपैड और पैसा दे दिया था, उसे लगा कि मैं कोई लुटेरा हूं। डरी हुई महिला ने मुझसे कहा, 'क्या आप मेरे आईपैड चाहते हैं? क्या आप पैसे चाहते हैं? मैं आपको पे कर सकता हूं। आरोपी ने सफाई देते हुए कहा कि मैं चाहता तो उसका आईपैड और पैसा ले सकता था। लेकिन, मैने ऐसा कुछ नहीं किया। 

आरोपी इलीजा हाई को कोर्ट ने तीन महिलाओं के साथ बलात्कार और एकांत क्षेत्र में हमला करने समेत 7 यौन अपराधों के लिए दोषी ठहराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed