फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   malaysia police releases north korien who allegdley arrested for murder of kim jong nam

रिहा हुआ किम जोंग-उन के सौतेले भाई का कथित हत्यारा, पुलिस नहीं जुटा पाई सबूत

Thu, 02 Mar 2017 02:02 PM IST
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार Updated Thu, 02 Mar 2017 02:02 PM IST
विज्ञापन
malaysia police releases north korien who allegdley arrested for murder of kim jong nam
- फोटो : Yahoo

उत्तर कोरिया के राष्ट्रपति किम जोंग-उन के सौतेले भाई किम जोंग-नम की हत्या में नया मोड़ सामने आया है। मलयेशिया पुलिस ने इस आरोप में गिरफ्तार उत्तर कोरियाई नागरिक को सबूतों के अभाव के चलते रिहा कर दिया है। इस सिलसिले में इस नागरिक की ही पहली गिरफ्तारी हुई थी।

विज्ञापन


दरअसल, किम जोंग-नम की हत्या कुआलालंपुर हवाई अड्डे पर जहरीला स्प्रे छिड़ककर कर दी गई थी। ये फैसला ठीक उस समय आया है जब दोनों देशों में राजनीतिक विवाद गहराने लगा है। इस वजह से मलयेशिया की ओर से वीजा मुक्त यात्रा समझौता रद्द कर दिया गया है।
विज्ञापन


मीडिया की खबरों के मुताबिक ये नया नियम छह मार्च से लागू होगा। जिसके तहत अब उत्तर कोरिया से मलेशिया आने वालों को वीजा हासिल करना होगा। दरअसल, उत्तर कोरिया ने आरोप लगाया कि मलयेशिया उसके दुश्मनों के साथ साजिश में शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप में दो महिलाओं को भी किया गया गिरफ्तार

malaysia police releases north korien who allegdley arrested for murder of kim jong nam

जोंग नम की हत्या 13 फरवरी को मलेशिया के क्वालालम्पुर एयरपोर्ट पर जहरीला स्प्रे छिड़ककर कर दी गई थी। इस आरोप में उत्तर कोरियाई नागरिक जोंग-चोल के बाद दो महिलाओं को भी गिरफ्तार किया गया। इंडोनेशिया की सिति एस्याह (25) और वियतनाम की डोआन थी हुओंग (28) को गिरफ्तार किया गया था।

दोनों को अलग-अलग पेश किया गया और उनके सामने आरोप पढ़ते गए। अदालत में उन्हें बताया गया कि दोषी पाए जाने पर मौत की सजा भी दी जा सकती है। दोनों महिलाओं का कहना है कि उन्होंने मजाकिया वीडियो समझकर यह किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed