ब्वॉयफ्रेंड से शादी की बात कही तो मां ने बेटी को जिंदा जलाया
पाकिस्तान में एक लड़की ने अपने घर में ब्वॉयफ्रेंड से शादी करने की बात कही तो उसकी मां ने केरोसीन डालकर उसे जिंदा जला दिया। पुलिस ने बुधवार को आरोपी महिला को गिरफ्तार किया।
समाचार एजेंसी एपी के अनुसार, पुलिस अधिकारी शेह हम्मद ने बताया कि यह घटना लाहौर के पूर्वी इलाके की है।
18 वर्षीय बेटी जीनत रफीक ने अपनी मां को बताया कि वह एक शख्से से प्यार करती है और उसी से शादी करेगी। इतना सुनकर उसकी मां का गुस्सा सातवें आसमान में चढ़ गया और उसने मिट्टी का तेल डालकर जीनत को जिंदा जला दिया।
चारपाई से बांधकर उड़ेला मिट्टी का तेल, फिर लगाई आग
बेटी की हत्या के आरोपी में गिरफ्तार हुई महिला परवीन रफीक ने पुलिस को बताया कि उसने अपने बेटे की मदद से जीनत को पहले चारपाई से बांधा फिर उस पर मिट्टी का तेल उड़ेलकर आग लगा दी।
द हिंदू के अनुसार पाकिस्तान में हर साल करीब एक हजार महिलाओं की हत्याएं ऑनर किलिंग में होती हैं। इस घटना से एक महीने पहले पाकिस्तान पुलिस ने 13 लोगों को एक लड़की गला घोंटकर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया था।
इसी तरह से पिछले महीने एक युवती ने मोटर साइकिल मैकेनिक से कोर्ट मैरिज की थी तो उसे भी उसके परिवार वालों ने मौत के घाट उतार दिया था।