फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   know who is hackers group legion and why its targated big people of India

जानें कौन है हैकर्स ग्रुप 'लीजन', बड़ी शख्सियत क्यों हैं इसके निशाने पर?

Tue, 13 Dec 2016 06:05 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 13 Dec 2016 06:05 PM IST
विज्ञापन
know who is hackers group legion and why its targated big people of India
hack

भारत की कई खास शख्सियतों के ट्विटर अकांउट्स को हैक करने की जिम्मेदारी लेने वाला हैकर ग्रुप 'लीजन' एक फिर से चर्चाओं में हैं। मीडिया खबरों के अनुसार इस ग्रुप ने धमकी दी है कि अगर वे चाहे तो दुनिया भर का सीक्रेट डेटा हैक कर उसे लीक भी कर सकते हैं। चौंका देने वाली बात है कि इस ग्रुप का अगला निशाना संसद की वेबसाइट sansad.nic.in है।

विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार लीजन के एक सदस्य ने factordaily.com को इंटरव्यू दिया। सदस्य ने कहा कि भारत की संसद की वेबसाइट को अपना अगला टारगेट बना सकते हैं। इतना ही नहीं उसने यह भी कहा कि भारत के बैंकिम सिस्टम को हैक करना बेहद आसान है, लेकिन वे ऐसा नहीं करेंगे।

विज्ञापन

दुनिया के पांच बड़े देशों में फैला हुआ है लीजन

know who is hackers group legion and why its targated big people of India

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, कारोबारी विजय माल्या समेत कई खास लोगों के ट्विटर अकाउंट हैक कर चर्चाओं में आए लीजन के बारे में दिल्ली पुलिस की साइबर टीम ने बताया कि ये ग्रुप दुनिया के पांच देश अमेरिका, स्वीडन, कैनेडा, थाईलैंड और रोमानिया में फैला हुआ है।

हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के अनुसार ये ग्रुप ने लोगों को संपर्क में लाने के लिए ईमेल आईडी- legion_group@sigaint.org मुहैया करी हुई है, ताकि वे भ्रष्टाचार की लड़ाई में उनके साथ जुड़ सके।हफिंगनटन पोस्ट के मैक्स बीयरक ने लीजन के सदस्य से इसी मेल के जरिए संपर्क बनाया। एक इनक्रिप्ट मैसेंजर के जरिए वो सदस्य मैक्स से बाते करने लगा उसका यूजरनेम लीजन क्रू (एल सी) था। इसने बताया कि वे कोई राजनीतिक एजेंडा नहीं लिए बैठे हैं, वे बस भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ना चाहते हैं।

लीजन के बारे में रोचक बात पता लगी कि इसके सदस्य इलेक्ट्रोनिक म्यूजिक का शोक रखते हैं और वे ड्रग्स भी पसंद करते हैं। इस बीच मेंबर ने बताया कि उन्हें हैकिंग से ज्यादा म्यूजिक अच्छा लगता है। इस बीच उसने यह भी कहा कि वे भारत के सबसे बड़े अस्पताल अपोलो के सर्वर को भी हैक कर सकते हैं। बातचीत को खत्म करने से पहले हैकर ने कहा कि वह भारत में उब गए हैं और वे रूस की तरफ रूख कर सकते हैं।

विज्ञापन

भ्रष्टाचार को उजागर करना है अहम उद्देश्य

know who is hackers group legion and why its targated big people of India

इतना ही नहीं ये काफी प्रोफेशनल ग्रुप है जिसे ट्रेस करना काफी मुश्किल है।दरअसल, लीजन को अमेरिका में 1990 से 2000 तक चर्चाओं में रहे कुख्यात हैकर ग्रुप लीजन ऑफ धूम (एलओडी) से जोड़ा जा रहा है। हालांकि, ये साफ नहीं हो पाया है कि वास्तव में उसका एलओडी से कोई संबंध है या नहीं।

मीडिया खबरों के अनुसार इस ग्रुप ने बताया कि वे किसी को नुकसान पहुंचाने के लिए ऐसा नहीं करते, बल्कि वे भ्रष्टाचार की पोल खोलना उनका मकसद है। इस बीच उन्होंने धमकी दे डाली थी कि अगर उन्हें गिरफ्तार किया गया तो वे अहम डेटा लीक कर देंगे। देश को करोड़ों रुपये की चपत लगाकर विदेश भाग चुके उद्योगपति माल्या का अकांउट भी इसलिए ही हैक किया गया।

बता दें कि ये एक बड़ा प्रोफेशनल ग्रुप है और काफी होशियार भी। अपने से जुड़ने के लिए ये एक ईमेल आईडी भी देता है, जिसे देने से पहले ही ये अपनी सेफ्टी मजबूत कर लेते हैं। क्योंकि दी गई आईडी न तो ट्रेस की जा सकती है और न ही ये पता लगाया जा सकता है कि इसे कहा से इस्तेमाल किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed