{"_id":"5b2d0f534f1c1b6d4d8b7ef4","slug":"kerala-woman-lover-get-over-twenty-years-in-jail-for-poisoning-husband","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय मूल की महिला और उसके प्रेमी को पति की जहरखुरानी के जुर्म में 20 साल से अधिक कैद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भारतीय मूल की महिला और उसके प्रेमी को पति की जहरखुरानी के जुर्म में 20 साल से अधिक कैद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 22 Jun 2018 08:31 PM IST
विज्ञापन
आस्ट्रेलिया की एक अदालत ने अपने पति को संतरे के रस में जहर मिलाकर देने के जुर्म में भारतीय मूल की एक महिला और उसके पूर्व प्रेमी को 20 साल से अधिक समय की कैद की सजा सुनायी गयी है।
विज्ञापन
आस्ट्रेलियाई संवाद समिति एएपी ने खबर दी है कि फरवरी में सोफिया सैम (34) और अरुण कमलासनन (36) को सैम अब्राहम (सोफिया के पति) की हत्या करने का दोषी ठहराया गया था।
विज्ञापन
आस्ट्रेलियाई उच्चतम न्यायालय ने जहरखुरानी साजिश के सूत्रधार समझे जाने वाले अरुण को कल 27 साल और सोफिया को 22 साल की कैद की सजा सुनायी।
अक्तूबर , 2015 में मेलबर्न के एप्पिंग में अपने घर में सोफिया के पति सैम अब्राहम (33) मृत मिले थे और उनके मुंह से झाग निकल रहा था। प्रारंभ में यह समझा गया कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा है। लेकिन अंत्यपरीक्षण से खुलासा हुआ कि जहर के कारण उनकी जान गयी। लंबी जांच के बाद अरुण और सोफिया को आरोपित किया गया और उन पर मुकदमा चला।
विज्ञापन