फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Indian origin man got jail term for hurting pregnant girlfriend

सिंगापुर में गर्भवती प्रेमिका के साथ शोषण करने पर भारतीय मूल के व्यक्ति को जेल

Thu, 28 Mar 2019 01:07 PM IST
Shilpa Thakur क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Thu, 28 Mar 2019 01:07 PM IST
विज्ञापन
Indian origin man got jail term for hurting pregnant girlfriend
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

सिंगापुर में भारतीय मूल के एक व्यक्ति को गर्भवती प्रेमिका के साथ शोषण करने के आरोप में दस साल की सजा सुनाई गई है। आरोपी के बारे में कहा गया है कि उसका अपने गुस्से पर कोई नियंत्रण नहीं है। आरोपी व्यक्ति की पहचान मोहम्मद मुस्तफा अली (24) के तौर पर हुई है।


loader

मुस्तफा को सिंगापुर की जिला अदालत के जज मैथ्यू जोसेफ ने बुधवार को दो मामलों में दोषी पाया है। इनमें से एक मामला बीते साल रोड रेज (यातायात में सड़क पर चालकों द्वारा हिंसक रोष व्यक्त करना) का है और एक अन्य मामला 2017 में गर्भवती प्रेमिका को प्रताड़ित करने का है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 11 जून, 2017 को मुस्तफा का उसकी प्रेमिका शाहिका नादिए मोहम्मद हरमन से झगड़ा हो गया था। ये झगड़ा हरमन के पूर्व प्रेमी को लेकर हुआ था। गुस्साए मुस्तफा ने हरमन को तीन बार थप्पड़ मार दिया और दो बार उसकी जांघ पर हमला किया। जबकि उसे पता था कि वो चार महीने की गर्भवती है।

इस मामले पर उप लोक अभियोजक एनजी जुन चोंग ने अदालत में कहा कि मुस्तफा ने अपनी प्रेमिका के पैर पकड़कर उसे खींचा और जिस कमरे में वो थी, वहां से बाहर निकाल दिया। हरमन अपनी बहन के घर पर थी। जिसके बाद उसकी बहन ने पुलिस को इस बात की जानकारी दी। 

जब पुलिस वहां पहुंची तो हरमन ने स्वास्थ्य जांच कराने से मना कर दिया और कहा कि वह मुस्तफा की मारपीट से परेशान हो चुकी है। इसके कुछ समय बाद उसने एक बेटे को जन्म दिया और बीते साल दिसंबर माह में मुस्तफा से शादी कर ली।

हालांकि मामले पर कोर्ट में बुधवार को आखिरी सुनवाई हुई और मुस्तफा को दो मामलों में सजा सुनाई गई। मुस्तफा ने कहा कि उसने जो किया गुस्से में किया। वह काफी तनाव में था। इसपर जज ने कहा कि इससे गुनाह कम नहीं हो जाता। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed