फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Indian American provoked on Singer Mika Singh comment

पाकिस्तान पर बोलकर नए विवाद में फंसे गायक मीका, अमेरिकी बोले-माफी लायक नहीं

Fri, 04 Aug 2017 11:54 AM IST
amarujala.com-presented by: आनंद
amarujala.com-presented by: आनंद Updated Fri, 04 Aug 2017 11:54 AM IST
विज्ञापन
Indian American provoked on Singer Mika Singh comment
भारतीय अमेरिकियों ने गायक मीका सिंह की उस टिप्पणी की निंदा की है जिसमें उन्होंने अपने प्रशंसकों से भारत के साथ ही पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस समारोह में भी शामिल होने की अपील की थी। भारतीय अमेरिकियों ने इस टिप्पणी को अक्षम्य करार दिया है।
विज्ञापन


पाकिस्तान और भारत के स्वतंत्रता दिवसों क्रमश: 14 और 15 अगस्त से पहले 12 अगस्त को मीका का ह्यूस्टन में कार्यक्रम है। अपने शो के सिलिसले में मीका ने इंटरनेट पर एक वीडियो अपलोड किया और भारत तथा पाकिस्तान के अपने प्रशंसकों एवं समर्थकों से समारोह में शामिल होने का आग्रह किया। वीडियो में वह अपने शो के पाकिस्तानी मूल के प्रमोटर के साथ देखे जा सकते हैं। बड़ी संख्या में भारतीय अमेरिकियों ने शो में संयुक्त समारोह का आयोजन करने के आह्वान की निंदा की है।
विज्ञापन

एक क्रूर मजाक

Indian American provoked on Singer Mika Singh comment
उनका कहना है कि वीडियो नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान द्वारा किए जा रहे संघर्ष विराम उल्लंघन के मद्देनजर एक क्रूर मजाक है। उनका कहना है कि संघर्ष विराम उल्लंघन में निर्दोष नागरिकों और सशस्त्र बल के जवानों की जान जा रही हैं। जाने माने भारतीय अमेरिकी एवं 2017 का प्रवासी भारतीय सम्मान प्राप्त करने वाले रमेश शाह ने कहा, भारत का स्वतंत्रता दिवस समारोह उन लोगों के लिए है जो भारत और इसकी स्वतंत्रता एवं लोकतंत्र में विश्वास करते हैं।

यह पाकिस्तान के साथ कभी नहीं हो सकता और खासकर तब जब वे भारत की धरती पर पाकिस्तानी आतंकवादियों को बढ़ावा दे रहे हैं। सामुदायिक कार्यकर्ता एवं इंडिया कल्चर सेंटर के पूर्व अध्यक्ष स्वप्न धैर्यवान ने कहा, यह कोई मुद्दा नहीं होता यदि गायक ने कोई नियमित कंसर्ट किया होता, लेकिन इसे जोर देकर पाकिस्तानी स्वतंत्रता दिवस समारोह के रूप में बताना और अपने वायरल वीडियो में अपना पाकिस्तान कहना अक्षम्य और दुर्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed