{"_id":"5a7c190c4f1c1b8d268b8f10","slug":"husband-murdered-wife-and-set-ablaze-her-body-in-us","type":"story","status":"publish","title_hn":"सनकी पति ने पत्नी के टुकड़े कर सूटकेस में भरकर किया आग के हवाले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सनकी पति ने पत्नी के टुकड़े कर सूटकेस में भरकर किया आग के हवाले
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 08 Feb 2018 03:06 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति-पत्नी के बीच झगड़े अक्सर खूनी संघर्ष की वारदातों का रूप ले लेते हैं, लेकिन एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर किसी के भी पैरों तले जमीन खिसक जाए। अमेरिका में एक पति ने अपनी पत्नी का कत्ल करने के बाद उसके शरीर के टुकड़े कर दिए।
विज्ञापन
ऑनलाइन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जांचकर्ताओं को शक है कि पति ने पत्नी के शरीर के टुकड़े सूटकेस में भरे और उन्हें लेकर घूमने निकल गया। पति की दरिंदगी यहीं खत्म नहीं हुई और वह सूटकेस को एक पार्किंग में लेकर पहुंचा और वहां उसे आग लगा दी।
विज्ञापन
लॉस एंजेल्स पुलिस ने बताया कि हत्यारे पति ने पिछले हफ्ते पासाडेना के एक पुराने बंद पड़े रेस्टोरेंट में पत्नी का कत्ल कर दिया था। इसके बाद उसके शरीर के टुकड़े करके और उन्हें बड़े सूटकेस में भरकर ट्रेन से ले गया था। बाद में उसने एक पार्किंग में जाकर शरीर के टुकड़ों को आग लगा दी।
विज्ञापन
मामले की जांच कर रहे लॉस एंजेल्स पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुटेरेज (56) ने पूरी वारदात के दौरान कोई सबूत नहीं छोड़ा। दरअसल, पत्नी टीआना एल्फ्रेड कई दिनों से लापता थी और जांचकर्ताओं को पति पर शक था, लेकिन उसके खिलाफ कोई सबूत नहीं मिल रहा था।
एक वीडियो में रेलवे स्टेशन परिसर में एक शख्स को सूटकेस ले जाता दिखा। जांच में गुटेरेज की ओर बयानों में हेर फेर पर उसके खिलाफ पुलिस का शक बढ़ने लगा और उन्होंने गुटेरेज की गतिविधियों को जांचना शुरू कर दिया। इस दौरान जांचकर्ताओं ने पाया कि रेलवे स्टेशन परिसर में जो शख्स बैग ले जा रहा था, उससे गुटेरेज काफी मिलता जुलता है। इसी के आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।