फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   HIV positive 'hyena' arrested for having sex with children

12-13 साल की बच्चियों का रेप कर HIV बांटने वाला 'हाइना' गिरफ्तार

Thu, 28 Jul 2016 03:42 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 28 Jul 2016 03:42 PM IST
विज्ञापन
HIV positive 'hyena' arrested for having sex with children
बच्चियों को एड्स बांटने वाला हाइना गिरफ्तार - फोटो : bbc

12-13 साल की उम्र वाली कुंवारी लड़कियों से रेप कर उन्हें एचआईवी बांटने वाले अधेड़ को गिरफ्तार कर लिया गया है। बीबीसी के अनुसार, हाइना नाम से मशहूर अधेड़ को मलाविया के राष्ट्रपति के आदेश पर गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


दक्षिणी सूडान के मलाविया में एक अजीब प्रथा के अनुसार वहां के कुछ आदिवासी अपनी बेटियों के किशोरावस्‍था(प्यूबरटी एज) में प्रवेश करने के साथ ही गांव के एक सेक्स वर्कर को कुछ पैसे देकर बच्चियों का रेप कराते हैं।
विज्ञापन


इस कुप्रथा को मलाविया में 'सफाई' के नाम से जाना जाता है। लेकिन चौंकाने वाली बात यह है सफाई के नाम पर आरोपी शख्स बच्चियों को एचआईवी बांट रहा था। स्थानीय मीडिया में जोर शोर से इस कुप्रथा का विरोध हुआ जिसके बाद वहां के राष्ट्रपति ने आरोपी को गिरफ्तार करने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अरोपी ने अपने कुकृत्य के बारे में बखान करते हुए यह भी बताया था कि वह बच्चियों का रेप करने से पहले क्या-क्या करता है।

पहले पीरियड्स में किया जाता है रेप

HIV positive 'hyena' arrested for having sex with children

इरिक अनिवा नाम के इस शख्स को गांव वाले हाइना नाम से बुलाते हैं। हाइना देखने में अधेड़ दिखता है लेकिन वह किसी को अपनी उम्र नहीं बताता। हाइना भेड़, बकरियां चराने के अलावा आस-पास के गांवों में सेक्स वर्कर का काम भी करता है।

हाइना को लोग किराए पर तब लेते ‌थे जब कोई बच्ची 12 साल की उम्र में पहुचती थी या कोई महिला गर्भ गिराने का अपराध करती थी। गर्भ गिराने वाली महिलाओं का सजा के तौर पर हाइना से रेप कराया जाता था। लेकिन हैरानी की बात यह है कि हाइना जिन कुंवारी लड़‌ियों के साथ जोर जबरदस्ती से उनका रेप कर करता था उनके घर वाले इसे अपराध नहीं मानते थे। बल्कि इसके बदले उसे दो यूरो से तीन यूरो एक रेप बदले देते हैं

गांव वालों ने हाइना को जिम्मेदारी दे रखी है कि वह कौमार्यता से गुजर रही लड़कियों पर नजर रखे, जैसे ही कोई लड़की पहली बार मासिक धर्म की अवस्‍था में होती है वैसे हाइना उस किशोरी का रेप करता था। प्रथा के अनुसार मासिक धर्म वाली किशोरी से पीरियड्स के पहले तीन दिन में ही शारीरिक संबंध बनाना होता है।

उसने बीबीसी को एक लकड़ी दिखाई और बताया ‌कि वह लड़कियों से साथ संबंध बनाने से पहले इस जड़ी बूटी को पानी में मिलाकर पीता है। उसे पता है कि वह एचआई पॉजिटिव है इसके बाद भी उसे ऐसा करने के लिए कोई बुलाता था तो खुशी के साथ बच्चियों का रेप करने चला जाता था।

हाइना को ही गांव वाले मानते हैं असली मर्द

HIV positive 'hyena' arrested for having sex with children

हाइना ने बीबीसी को एक सप्ताह पहले बताया था, 'लोग उसके बारे में गर्व से कहते हैं क‌ि यही सच्चा मर्द है। क्योंकि यही महिलाओं को खुश करना जानता है।'

लेकिन हाइना को एचआईवी है इसके बाद भी वह इस काम को जारी रखने की बात बेशर्मी से कहता था। वह कहता था क‌ि बच्चियों के साथ ऐसा करने के पीछे बुजुर्गों का मानना है कि ऐसा किए जाने से उनके घर और परिवार में किसी प्रकार की बीमारी नहीं होगी।

इतना ही नहीं वह कहते हैं कि ऐसा इसलिए भी किया जाता है कि बच्चियां सीख सकें कि पति को कैसे खुश करना होता है। ...और इसके बाद उनके परिवारों में कोई कलह नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed