13 बच्चों का यौन शोषण करने के जुर्म में पादरी को हुई 12 साल की जेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
13 बच्चों का यौन शोषण करने के जुर्म में एक पूर्व पादरी को 12 साल की जेल हुई है। पादरी पर आरोप था कि उसने बाल संरक्षण गृह में काम करने के दौरान 13 बच्चों का 27 बार यौन शोषण किया।
66 वर्षीय आरोपी फिलिप टेंपल के हवस का शिकार होने वालों में मासूम लड़के और लड़कियां दोनों थे। मामला लंदन का है। यहां की स्थानीय अदालत ने आरोपी को सजा सुनाई है।
मिरर के अनुसार, 1971 से 1977 के दौरान फिलिप ने जब लेम्बेथ और वान्सवर्थ के बाल संरक्षण घरों में जब अपनी सेवाएं दे रहे थे तब यहां मौजूद मासूम बच्चों का यौन शोषण किया। 70 के दशक में किए गए अपराध के लिए आरोपी अब जाकर सजा मिल सकी है।
यौन शोषण की घटना अंजाम देने के बाद बना पादरी
बताया जा रहा है कि यौन शोषण की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी अपने अपनी नौकरी बदलकर क्राइस्ट द किंग मॉनैस्ट्री चर्च में पादरी बन गया था। इस चर्च में भी आरोपी ने दो बच्चों का यौन शोषण किया जिसके बाद उसकी पहले की हरकत भी पकड़ में आई।
आरोपी पादरी फिलिप को क्रॉयडन क्राउन कोर्ट ने बुधवार को सजा सुनाई। फिलिप ने अदालत में स्वीकार किया कि उसने चर्च का पादरी रहते हुए दो बच्चों का यौन शोषण किया।
वहीं मामले पर फैसला सुनाते हुए जज ने कहा कि ऐसा लगता है कि फिलिप बच्चों का यौन शोषण करने के लिए ही चर्च का पादरी बना था। उन्होंने कहा चर्च का पादरी बनने के बाद फिलिप चरवाहे के वेष में भेड़िया था।