9 साल तक मासूम बेटी का किया यौन शोषण, इंटरनेट पर देखता था नए-नए तरीके
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आस्ट्रेलिया में एक शख्स ने बाप-बेटी के रिश्ते को तार-तार कर दिया। पिता ने अपनी बेटी का नौ सालों तक यौन शोषण किया. सूत्रों के अनुसार पिता ने नासमझ बच्ची की मासूमियत का फायदा उठाया था,जो अपने पिता का हर कहा माना करती थी।
पुलिस के मुताबिक जांच में ये सच भी सामने आया कि बेटी को ज्यादा से ज्यादा शारीरिक दर्द देने के लिए वो इंटरनेट से शौषण करने के तरीके ढूंढा करता था। यही नहीं पिता वारदात की खौफनाक तस्वीरें और वीडियो बनाकर, उन्हें बाल प्रेमियों में भी शेयर किया करता था।
डेली मेल की खबर के मुताबिक पिता ने 2002 से 2011 तक इस शर्मनाक अपराध को अंजाम दिया और इस दौरान उसकी उम्र 50 साल थी। पिता के खिलाफ शोषण के करीब 51 आरोप तय हुए, इसमें 19 अपनी बेटी का यौन शोषण करने और 24 उसकी रिकॉर्डिंग बनाना शामिल हैं। बताते चलें कि उसे इस बर्बर अपराध के लिए 14 साल की सजा सुनाई गई है।
पत्नी के जाने के बाद बेटी को सजा कर करता था शोषण
इन नौ सालों में पिता अपनी का घर से जाने का इंतजार किया करता था। इसके बाद बेटी की मासूमियत का फायदा उठाकर बेटी को पहले सजाता था और फिर यौन शोषण किया करता था। बताया जा रहा कि बेटी नासमझ होने की वजह से पिता की हर बात मानने को मजबूर थी और इसलिए वह मना नहीं कर पाती थी।
मामले की सुनवाई के दौरान जज ने कहा कि आरोपी शोषण के अपराध को पूरी प्लानिंग से अंजाम दिया करता था। बच्ची समझ न होने की वजह से इसका खुलासा नहीं कर पाती थी और इसी वजह से कोई उसे इस बर्बरता से बचा नहीं पाया। जज ने सजा तय करते हुए कहा कि एक पिता होकर वे अपनी ही बच्ची के साथ ऐसी दिल को दहला देने वाली करतूत कैसे कर सकता है।