फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   father arrested for sexually abusing his daughter for nine years

9 साल तक मासूम बेटी का किया यौन शोषण, इंटरनेट पर देखता था नए-नए तरीके

Wed, 14 Dec 2016 11:58 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 14 Dec 2016 11:58 AM IST
विज्ञापन
father arrested for sexually abusing his daughter for nine years
- फोटो : daily mail

आस्ट्रेलिया में एक शख्स ने बाप-बेटी के रिश्ते को तार-तार कर दिया। पिता ने अपनी बेटी का नौ सालों तक यौन शोषण किया. सूत्रों के अनुसार पिता ने नासमझ बच्ची की मासूमियत का फायदा उठाया था,जो अपने पिता का हर कहा माना करती थी।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक जांच में ये सच भी सामने आया कि बेटी को ज्यादा से ज्यादा शारीरिक दर्द देने के लिए वो इंटरनेट से शौषण करने के तरीके ढूंढा करता था। यही नहीं पिता वारदात की खौफनाक तस्वीरें और वीडियो बनाकर, उन्हें बाल प्रेमियों में भी शेयर किया करता था। 
विज्ञापन


डेली मेल की खबर के मुताबिक पिता ने 2002 से 2011 तक इस शर्मनाक अपराध को अंजाम दिया और इस दौरान उसकी उम्र 50 साल थी। पिता के खिलाफ शोषण के करीब 51 आरोप तय हुए, इसमें 19 अपनी बेटी का यौन शोषण करने और 24 उसकी रिकॉर्डिंग बनाना शामिल हैं। बताते चलें कि उसे इस बर्बर अपराध के लिए 14 साल की सजा सुनाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी के जाने के बाद बेटी को सजा कर करता था शोषण

father arrested for sexually abusing his daughter for nine years

इन नौ सालों में पिता अपनी का घर से जाने का इंतजार किया करता था। इसके बाद बेटी की मासूमियत का फायदा उठाकर बेटी को पहले सजाता था और फिर यौन शोषण किया करता था। बताया जा रहा कि बेटी नासमझ होने की वजह से पिता की हर बात मानने को मजबूर थी और इसलिए वह मना नहीं कर पाती थी।

मामले की सुनवाई के दौरान जज ने कहा कि आरोपी शोषण के अपराध को पूरी प्लानिंग से अंजाम दिया करता था। बच्ची समझ न होने की वजह से इसका खुलासा नहीं कर पाती थी और इसी वजह से कोई उसे इस बर्बरता से बचा नहीं पाया। जज ने सजा तय करते हुए कहा कि एक पिता होकर वे अपनी ही बच्ची के साथ ऐसी दिल को दहला देने वाली करतूत कैसे कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed