फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   british pedeophile jailed for life term for 71 sex crimes against children

महिलाओं से डरता था, इसलिए कर डाला 200 से ज्यादा बच्चों का यौनशोषण

Tue, 07 Jun 2016 10:29 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 07 Jun 2016 10:29 AM IST
विज्ञापन
british pedeophile jailed for life term for 71 sex crimes against children
आरोपी शिक्षक - फोटो : independent.co.uk

ब्रिटिश नागरिक रिचर्ड हैकल को 71 बच्चों के यौनशोषण के मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई है। पेशे से टीचर रिचर्ड ने कबूल किया है कि उसने मले‌शिया में बच्चों का यौनशोषण किया। वह मलेशिया के स्कूल में प्राइमरी के बच्चों को इंग्लिश पढ़ाता था।

विज्ञापन


द इंडिपेंडेंट अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, रिचर्ड ने ब्रिटेन की अदालत के सामने स्वीकार किया कि वह 200 से ज्यादा बच्चों का यौन शोषण कर चुका है।
विज्ञापन


उम्रकैद की सजा सुनते हैकेल भावुक हो गया और अपने कुकर्मों के लिए हाथ जोड़कर ईश्वर से माफी मांगने लगा। अदालत में सुनवाई के दौरान आरोपी के बारे में कई हैरान करने वाले तथ्य सामने आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं से डरता था, इसलिए कर डाला 200 से ज्यादा बच्चों का यौनशोषण

british pedeophile jailed for life term for 71 sex crimes against children

मामले की सुनवाई कर रहे जज ने जब सुना कि आरोपी ने 200 से ज्यादा बच्चों का यौन शोषण कर चुका है तो वह हैरान रहे गए। जज ने कहा कि उन्होंने अपनी जिंदगी कभी नहीं सुना कि एक आदमी इतने ज्यादा लोगों का यौन शोषण कर सकता है।

आरोपी ने अदालत को बताया कि वह मलेशिया की राजधानी में क्वालालम्पुर में गरीब इलाकों के बच्चों को अंग्रेजी बढ़ाने का काम करता था। इसी दौरान वह बच्चों को अपना श‌िकार बनाता था।

आरोपी हैकल ने अदालत को यह भी बताया कि वह 6 से 12 साल के बच्चों को ही अपना श‌िकार बनाता था। उसने बताया कि वह बहुत ही जल्द लोगों पर भरोसा कर लेता था, जिससे आसानी से उसके सा‌थ धोखा किया जा सकता था।

इतना ही नहीं वह हीन भावना का शिकार था और महिलाओं के सामने उसका आत्मविश्वास टूट जाता था, इसलिए वह बच्चों को शिकार बनाता था।

इसके अलावा वह तीन साल की बच्ची का यौन शोषण बनाकर क्राउड फंडिंग के जरिए भी पैसा कमाने का तरीका ढूंढ़ा था। इसके लिए उसने 'पीडोफाइल्स एंड पॉवर्टी: चाइल्ड लवर गाइड' नाम से एक वेब पेज भी बनाया था। इस पेज में वह बच्चों के यौन शोषण के वीडियो पोस्ट करता था। हैकल के कम्प्यूटर से यौन शोषण की करीब 20 हजार तस्वीरें और वीडियो मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed