फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   boy beatan by other students in america because he is a muslim

अमेरिका: मुस्लिम होने पर पाकिस्तानी मूल के लड़के की स्कूल बस में पिटाई

Fri, 14 Oct 2016 02:49 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 14 Oct 2016 02:49 PM IST
विज्ञापन
boy beatan by other students in america because he is a muslim
- फोटो : NDTV

अमेरिका में पाकिस्तानी मूल के सात वर्षीय लड़के को मुस्लिम होने पर उसके पांच साथियों ने स्कूल बस पर कथित तौर पर पीट दिया। इस घटना को अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप के बयानों से जोड़ा जा रहा है। खबरों के अनुसार हालात ये बन गए हैं कि पीड़ित के परिजनों को पाकिस्तान वापस जाने का फैसला लिया है।

विज्ञापन


अब्दुल उस्मानी के माता-पिता ने आरोप लगाया कि मुस्लिम होने पर उनके बेटे को बस पर पांच छात्रों ने खूब पीटा। घटना तब हुई  जब बस नॉर्थ कारोलिना के कैरी स्थित वीदरस्टान इलिमेंटरी स्कूल से बच्चों को लेकर घर छोड़ने आ रही थी। 

विज्ञापन

बेरहमी से मारे चेहरे पर पंच और बांह मरोड़ी

boy beatan by other students in america because he is a muslim

उस्मानी ने कहा कि छह से सात साल के लड़कों ने मेरे बेटे को उसका नाम लते हुए बुरी तरह पीटा। एक बच्चे ने उसके चेहरे पर घूसें जड़ दिए जबकि दो ने लातों से मारे और एक बांह मरोड़ दी। साथ ही उस्मानी ने यह भी लिखा कि इस घटना के बाद वह अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ अमेरिका छोड़ पाकिस्तान जा रहा है। जीशान उल हसन उस्मानी ने फेसबुक पर अपने बेटे अब्दुल की तस्वीर पोस्ट करते लिखा, ‘डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिका का स्वागत। मुस्लिम होने पर स्कूल बस में उसके साथियों ने मेरे बेटे को पीटा।’ 

बच्चे के पिता उस्मानी (38) सीलीकॉन वैली डाटा सोफ्टवेयर कंपनी में चीफ तकनीकी अधिकारी है और उन्होंने बताया कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब उनके साथ मुस्लिम होने पर दुर्व्यहार किया गया हो। इससे कुछ महीने पहले भी पड़ोसियों ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया था। मामले पर स्कूल प्रशासन से सवाल किया गया और स्कूल प्रवक्ता लीसा लुटेन का कहना है कि जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed