फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   batsman killed boy when playing a friendly cricket match in bangladesh 

आउट होने पर आया गुस्सा, दूसरे खिलाड़ी का कर दिया कत्ल

Tue, 07 Feb 2017 02:37 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 07 Feb 2017 02:37 PM IST
विज्ञापन
batsman killed boy when playing a friendly cricket match in bangladesh 

खेलते समय अक्सर झगड़े होते रहते हैं, पर झगड़े के बाद हालात अगर खूनी खेल का बन जाए तो यह बेहद खौफनाक होता है। एक ऐसा ही मामला बांग्लादेश से सामने आया जहां क्रिकेट खेलते समय एक खिलाड़ी इस कदर भड़का कि उसने कत्ल की वारदात को अंजाम दे डाला। घटना बांग्लादेश के चित्तागोंग की है, जहां आउट होने पर आरोपी खिलाड़ी ने फैसल हुसैन (15) नाम के बच्चे को मार दिया। 

विज्ञापन


डेक्कन क्रोनिकल की खबर के मुताबिक खिलाड़ी को स्टंप आउट किया गया तो वह बौखला गया। उसने वहीं स्टंप उठाया और उसे जोर से दूर फेंका। तभी पास में फिल्डिंग के लिए खड़े फैसल की गर्दन पर वो स्टंग लग गया। 

विज्ञापन

खून से लथपथ होकर जमीन पर गिरा

batsman killed boy when playing a friendly cricket match in bangladesh 

स्टंप लगने के बाद फैसल जमीन पर गिर गया और खून से लथपथ हो गया। उसे नजदीक के अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी खिलाड़ी को पकड़ लिया गया है। 

बता दें कि बांग्लादेश में क्रिकेट खेलने के दौरान बच्चों के बीच लड़ाई के मामले सामने आते रहते हैं। पिछले साल मई में एक बैटसमaन ने 16 साल के लड़के पर इसलिए हमला कर दिया था क्योंकि वो उसके आउट होने पर अंपायर से बहस कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed