फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Babysitter killed 2 month old baby boy in America

बेबी सिटर ने कर दी 2 महीने के बच्चे की हत्या, फिर शव को किया मां के हवाले

Sat, 05 Jan 2019 02:37 PM IST
Shilpa Thakur वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Sat, 05 Jan 2019 02:37 PM IST
विज्ञापन
Babysitter killed 2 month old baby boy in America

अमेरिका के विस्कॉन्सिन में एक बेबी सिटर ने 2 महीने के लड़के की हत्या कर दी है। इसके बाद उसने बच्चे का शव उसकी मां को सौंप दिया और नाटक किया कि बच्चा बिल्कुल ठीक है। महिला का नाम मेरिसा टाइटसोर्ट (28) है। उसके खिलाफ शिकायत में कहा गया है कि उसने बच्चे की हत्या कर उसे स्नोसूट पहना दिया और गाड़ी की सीट पर लिटा दिया। 


loader

बच्चे की मां ने जब उसे जीवित करने की कोशिश की तो पता चला कि सिर में चोट लगने के कारण घंटों पहले ही उसकी मौत हो चुकी है। शुक्रवार को आरोपी की कोर्ट में पेशी के दौरान जज जिल फ्लसटड ने टाइटसोर्ट के लिए 5 लाख डॉलर का कैश बॉन्ड जारी किया। वह इस वक्त मेराथॉन काउंटी जेल में बंद है। यानी जब तक वह ये रकम नहीं भर देती तब तक उसे जेल में ही रहना होगा।

आरोपी महिला पांच बच्चों की मां है और इस वक्त गर्भवती है। उसपर पहले भी बच्चों के साथ शोषण करने के आरोप लग चुके हैं। जिसमें 11 महीने की बच्ची के साथ शोषण का आरोप भी शामिल है। इस मामले में वह गिरफ्तार भी हो चुकी है। इस बच्ची को काफी चोटें आई थीं। इसपर टाइटसोर्ट ने कहा था कि बच्ची काउच से गिरकर खुद घायल हो गई। लेकिन जब बच्ची की मां उसे डॉक्टर के पास लेकर गई तो डॉक्टन ने कहा कि बच्ची को जानबूझकर चोट पहुंचाई गई है।  

एक अन्य मामला साल 2017 का है। इसमें 3 महीने के बच्चे के सिर में फ्रेक्टर आया था। शिकायत में बच्चे की मां ने लिखवाया है कि उसने अपने दो महीने के बच्चे और बड़े बेटे को 18 अक्तूर को आरोपी महिला के पास छोड़ा था। इसके दो घंटे बाद उसने मैसेज कर कहा कि स्थानीय न्यूज वेबसाइट ने एक स्टोरी पब्लिश की है जिसमें कहा गया है कि उसने बच्चों के साथ शोषण किया है और उसे हिरासत में लिया गया है। और वह किसी को न बताए कि उनके दोनों बच्चों को भी वहीं संभाल रही है। 

बच्चे की मां ने आगे कहा कि जब वह अपने बच्चे को लेने आई तो वह गाड़ी की सीट पर बेहोश पड़ा था। उन्हें लगा कि वह सो रहा होगा। उन्हें कुछ देर बाद महसूस हुआ कि उनका बच्चा सांस भी नहीं ले रहा है। 

वहीं आरोपी महिला का कहना है कि वह मानती है बच्चे की मौत उसकी केयर के दौरान हुई लेकिन उसने बच्चे को नहीं मारा है। टाइटसोर्ट ने जेल प्रशासन को खत लिखकर कहा है कि रकम में कमी की जाए। वह 77 दिनों से जेल में बंद है। उसने खत में कहा है कि वह गर्भवती है और उसका ठीक से ख्याल नहीं रखा जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed