{"_id":"5b4dac314f1c1b3b748b54e0","slug":"after-30-years-police-solved-rape-case-of-8-year-old-minor-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने 30 साल बाद सुलझाई 8 साल की बच्ची की रेप और हत्या की गुत्थी, पकड़ में आया आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने 30 साल बाद सुलझाई 8 साल की बच्ची की रेप और हत्या की गुत्थी, पकड़ में आया आरोपी
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 17 Jul 2018 02:38 PM IST
विज्ञापन
अमेरिका के इंडियाना में पुलिस ने 30 साल पहले के रेप और हत्या मामले को सुलझा लिया है। एक व्यक्ति ने 30 साल पहले आठ साल की बच्ची के साथ रेप किया था। इसके बाद उसने बच्ची की हत्या कर उसका शव एक गड्ढे में डाल दिया था। 59 साल के आरोपी को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया। इस कार्य में डीएनए से काफी सहायता मिली। इसके लिए इंडियाना पुलिस ने साल 2004 में आरोपी के घर के बाहर पड़े कंडोम का सेंपल लिया। जांच में बच्ची के कपड़ों का डीएनए आरोपी से मैच हो गया।
विज्ञापन
पुलिस की चार्टशीट के मुताबिक साल 1988 में एक बच्ची के गुमशुदा होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। इसके तीन दिन बाद पुलिस को गड्ढे से उसका शव मिला। पुलिस ने बताया कि जब वह आरोपी मिलर के घर पहुंचे और उससे बोला कि वह उससे पूछताछ करना चाहते हैं। तो वह बिना डरे कहने लगा कि उसे पता है कि पुलिस उसके घर क्यों आई है। उसने पुलिस को बताया कि उसने 1988 में एक 8 साल की बच्ची का अपहरण करने के बाद उसका बलात्कार किया था। इसके बाद उसने बच्ची की गला दबाकर हत्या कर दी। उसने पुलिस को यह भी बताया कि बच्ची का शव फेंकने से पहले उसने उसे अपने घर में भी एक दिन तक रखा था।
विज्ञापन
हत्यारा इतना बड़ा गुनाह करने के बाद भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था। वह विभिन्न जगहों पर कंडोम और हाथ से लिखे नोट रखकर पुलिस को परेशान करता था। कुछ नोट्स में तो वह पुलिस को और लोगों की हत्या करने की धमकी देता था। लेकिन पुलिस को इस बारे में पता नहीं चल पा रहा था कि ये काम कर कौन रहा है। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है। देर से ही सही पर बच्ची को इंसाफ मिलने की थोड़ी उम्मीद जगी है।
विज्ञापन