फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   57 year old man allegedly axed his four children to death in Punjab province of Pakistan

गरीबी से तंग आकर पिता ने कुल्हाड़ी से काट दिया चार बच्चों का गला

Tue, 27 Mar 2018 12:49 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 27 Mar 2018 12:49 PM IST
विज्ञापन
57 year old man allegedly axed his four children to death in Punjab province of Pakistan
कुल्हाड़ी

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। सोमवार को 57 साल के एक शख्स ने कथित तौर पर अपने चार बच्चों का कुल्हाड़ी से गला काट दिया। यह घटना सारा-ए-आलमगीर के खंबी मेरा गांव की है जो लाहौर से 225 किलोमीटर दूर है। चारों ही बच्चे नाबालिग थे। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है कि क्या शख्स ने गरीबी की वजह से घटना को अंजाम दिया या वह मानसिक तौर पर बीमार है।

विज्ञापन


इस मामले में पुलिस अधिकारी रजा अली का कहना है कि आरोपी मोहम्मद अय्यूब ने अपने बच्चों को उस समय कुल्हाड़ी से काट दिया जब उसकी पत्नी घर से बाहर गई हुई थी। 14 साल का अली शान, 10 साल की नादिया, 9 साल की ईशा और 8 साल का अमन दो कमरों वाले घर में मौजूद थे। सभी बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस का कहना है कि चीखें सुनकर जब पड़ोसी वहां पहुंचे तो उन्होंने बच्चों को खून से लथपथ पाया। इसके बाद उन्होंने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। अय्यूब के खिलाफ धारा 302 के तहत हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


पिछले हफ्ते लाहौर के अक्सारी से पुलिस ने एक महिला को अपने तीन बच्चों की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। आरोपी महिला अनीका कथित तौर से ड्रग की चपेट में थी। बच्चों का गला घोंटने के बाद उसने अपनी कलाई और गले की नस काट ली थी। महिला ने पहले दिए बयान में कहा था कि उसके प्रेमी ने बच्चों की हत्या करने के बाद उसपर जानलेवा हमला किया है। हालांकि बाद में उसने खुद गुनाह करने की बात को कबूल लिया था। उसका कहना था कि वह सीमित संसाधनों में बच्चों को नहीं पाल सकती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed