फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   5 arrested for allegedly having human meat

दक्षिण अफ़्रीका में इंसानी मांस खाए जाने का मामला, 5 गिरफ़्तार

Wed, 30 Aug 2017 06:16 AM IST
बीबीसी, हिंदी
बीबीसी, हिंदी Updated Wed, 30 Aug 2017 06:16 AM IST
विज्ञापन
5 arrested for allegedly having human meat
बीबीसी

दक्षिण अफ़्रीका के क्वाज़ुलु-नटाल प्रांत के गांव शायामोया में उस वक़्त हड़कंप मच गया था, जब एक बिना सिर वाली लाश मिली थी।

विज्ञापन

25 साल की ज़ानेल लाशवेयो जुलाई से लापता थीं। उनका परिवार मानता है कि वह नरभक्षण का शिकार हुईं. इस मामले में पुलिस अब तक पांच लोगों को गिरफ़्तार कर चुकी है।

यह मामला तब सामने आया जब ख़ुद को पारंपरिक चिकित्सक बताने वाला एक शख़्स पुलिस के पास पहुंचा और उसने स्वीकार किया कि वह इंसान का मांस खाते खाते थक चुका है।

विज्ञापन

उसकी निशानदेही पर ज़ानेल का शव बरामद किया गया।

5 arrested for allegedly having human meat
बीबीसी

ख़बरों के मुताबिक, पुलिस अधिकारियों ने पहले उसकी बात पर भरोसा नहीं किया लेकिन जब उसने ख़ून से लथपथ हाथ-पांव सबूत के तौर पर पेश किए तो उसे तुरंत गिरफ़्तार कर लिया गया।

इसके बाद वह पुलिस को अपने किराये के घर में ले गया जहां खाना पकाने के एक बर्तन में आठ मानव कान रखे हुए थे।

माना जा रहा है कि यह आरोपी की ओर से ग्राहकों को पेश किए जाने थे। उन्हें बताया गया था कि इसे खाने से उन्हें पैसा, ताक़त और हिफ़ाज़त मिलेगी।

वहां एक और सूटकेस में शरीर के कई हिस्से मिले। ज़ानेल लाशवेयो के ख़ून से सने और फटे हुए कपड़े भी पुलिस ने बरामद किए हैं. उनके परिवार ने कपड़ों की पहचान कर ली है।

हालांकि ये हिस्से ज़ानेल के शरीर के ही हैं, इसकी पुष्टि के लिए पुलिस अभी डीएनए नतीजों का इंतज़ार कर रही है।

5 arrested for allegedly having human meat
बीबीसी

ज़ानेल के परिवार ने अभी उनके शरीर के हिस्सों को दफ़नाया नहीं है। उनकी बड़ी बहन नोज़िफो एन्टेलेले ने अपने आंसू पोंछते हुए कहा, ''हम बस यही सोच रहे हैं कि उसने कैसे अपनी जान की भीख मांगी होगी। उसे बहुत दर्दनाक मौत मिली।'

उन्होंने कहा, "उसके कपड़े घास और धूल से सने थे, जिससे साफ़ है कि उसने अपनी जान बचाने के लिए बहुत कोशिश की थी।"

आरोपी देसी चिकित्सक एस्कोर्ट के पास अन्सबर्गड्रिफ़्ट में रहता था। उसे वहां 'मोन्योवू' कहा जाता है. ज़ुलू भाषा में इसका अर्थ होता है 'भ्रष्ट'।

उसने फिलानी मगुबाने नाम के व्यक्ति से यह घर किराये पर लिया था। फिलानी के भाई को भी आरोपी का सहयोगी होने के आरोप में गिरफ़्तार किया गया है।

फिलानी ने बताया, 'मैं यह जानकर दंग रह गया कि मेरा छोटा भाई ऐसे लोगों के झांसे में आ सकता है। वह बिल्कुल मेरी तरह ग़रीब था और उसने उन्हें शोहरत का लालच दिया।'

फिलानी ने बताया कि आस-पास के किराएदार वहां सड़े हुए मांस की बदबू की शिकायत करते थे।

उनके मुताबिक, ''मोन्योवू दो महीने से ही उस घर में रह रहा था। मुझे बिल्कुल नहीं पता था कि वहां उसने मानव शरीर के टुकड़े रखे हैं क्योंकि मैं उस तरफ़ नहीं रहता।''

विज्ञापन

और गिरफ़्तारियां?

5 arrested for allegedly having human meat
बीबीसी

फिलानी मगुबाने को लगता है कि मोन्योवू ने उनके भाई और तीन अन्य बेरोज़गार लड़कों को फुसलाकर अपने साथ लगा लिया था। आरोप है कि वह इन लड़कों को आधी रात में क़ब्रें खोदने के लिए भेजता था, ताकि वह 'जादुई ताबीज़' बना सके।

मामले में गिरफ़्तार पांचों आरोपियों को सोमवार को अदालत में पेश किया गया। उनके ख़िलाफ अदालत के बाहर विरोध प्रदर्शन भी हुए. उनकी ज़मानत याचिका ख़ारिज़ कर दी गई और सितंबर के आख़िर में उन्हें दोबारा अदालत में पेश किया जाएगा। इस मामले में पुलिस और लोगों को गिरफ़्तार कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed