{"_id":"57ff77154f1c1b4b2c28dd7b","slug":"21-girls-revealed-from-boko-haram-clutch","type":"story","status":"publish","title_hn":" बोको हराम के कब्जे से 21 लड़कियां 'रिहा', दो साल पहले किया था अगवा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बोको हराम के कब्जे से 21 लड़कियां 'रिहा', दो साल पहले किया था अगवा
बीबीसी
Updated Thu, 13 Oct 2016 05:39 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : BBC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाइजीरिया के एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने जानकारी दी है कि दो साल पहले आतंकी संगठन बोको हराम ने जिन 270 स्कूली लड़कियों को अगवा किया था उनमें से 21 लड़कियों को आजाद कर दिया गया है। अधिकारी ने पहचान न बताने की शर्त पर ये जानकारी दी है और सरकार ने इस बारे में फिलहाल कोई बयान जारी नहीं किया है। खबर की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
इससे पहले इन लड़कियों की रिहाई की कुछ खबरें गलत भी साबित हुई हैं। ऐसा माना जा रहा है कि इन लड़कियों को उत्तरपूर्वी शहर माइदुगुरी में सुरक्षा बलों की निगरानी में सुरक्षित रखा गया है। अधिकारी ने ये नहीं बताया है कि ये लड़कियां बोको हराम के चंगुल से कैसे निकली हैं या निकाली गई हैं।
विज्ञापन
हालांकि नाइजीरिया की सेना ने पिछले कई दिनों से बोको हराम के गढ़ माने जाने वाले सामबिसा जंगलों में बड़ा अभियान छेड़ा हुआ है। बोको हराम कट्टरपंथी इस्लामी संगठन है और नाइजीरिया की सरकार मानती है कि इसने पिछले कुछ वर्षों में कई हिंसक घटनाओं को अंजाम दिया है।
विज्ञापन