फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Zubeen Garg Death Case: My Husband Is Innocent, Framed, Claims Accused’s Wife

जुबीन गर्ग मौत मामला:  'पति निर्दोष, गलत तरीके से फंसाया गया', आरोपी की पत्नी का दावा

Wed, 22 Apr 2026 10:33 PM IST
Rahul Kumar आईएएनएस, गुवाहाटी
आईएएनएस, गुवाहाटी Published by: Rahul Kumar Updated Wed, 22 Apr 2026 10:33 PM IST
विज्ञापन
Zubeen Garg Death Case: My Husband Is Innocent, Framed, Claims Accused’s Wife
गुवाहाटी में जुबीन गर्ग मौत मामले की सुनवाई के बाद सेशन कोर्ट परिसर से बाहर निकलतीं अरिमा सैकिया गर् - फोटो : आईएएनएस
असम के मशहूर गायक जुबीन गर्ग से जुड़े मामले की सुनवाई फास्ट-ट्रैक कोर्ट में जारी है। इस बीच एक आरोपी की पत्नी ने बुधवार को कहा कि उसके पति को गलत तरीके से फंसाया गया है और वह निर्दोष होने के बावजूद जेल में हैं। 
विज्ञापन


श्यामकनु महंता को पत्नी ने बताया निर्दोष
श्यामकनु महंता की पत्नी अनीता डेका ने मीडिया से कहा कि फिलहाल केस की सुनवाई चल रही है और उन्हें भरोसा है कि न्यायिक प्रक्रिया के जरिए सच सामने आएगा। श्यामकनु महंता नॉर्थईस्ट फेस्टिवल के आयोजक हैं और इस मामले में आरोपी भी हैं। अपने पति की बेगुनाही पर जोर देते हुए डेका ने आरोप लगाया कि महंता पिछले सात महीनों से बिना किसी गलती के जेल में हैं। एक निर्दोष व्यक्ति को सजा दी जा रही है। मामले में निष्पक्ष न्याय होना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, मेरे पति निर्दोष हैं। वे बिना किसी गलती के सात महीने से जेल में हैं। हमें विश्वास है कि अदालत न्याय करेगी। डेका ने यह भी बताया कि महंता ने असम के प्रचार और नॉर्थईस्ट की संस्कृति को बड़े मंच पर दिखाने के लिए काफी काम किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके पति को इस मामले में झूठा फंसाया गया है। यह मामला मशहूर गायक जुबीन गर्ग की मौत से जुड़ा है। वे सिंगापुर में नॉर्थईस्ट फेस्टिवल में परफॉर्म करने वाले थे, लेकिन पिछले साल 19 सितंबर को समुद्र में घूमने के दौरान उनकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फास्ट-ट्रैक कोर्ट में सुनवाई जारी
फिलहाल यह मामला अदालत में विचाराधीन है और फास्ट-ट्रैक कोर्ट में इसकी सुनवाई जारी है। असम पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम ने दिसंबर 2025 में गुवाहाटी की अदालत में इस मामले में विस्तृत चार्जशीट दाखिल की थी। यह जांच 19 सितंबर 2025 को सिंगापुर में जुबीन गर्ग की रहस्यमय मौत के बाद शुरू हुई थी, जब वे नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल में शामिल होने गए थे और समुद्र में घूमने के दौरान उनकी मौत हो गई।

चार्जशीट हजारों पन्नों की बताई जा रही है, जिसमें 3,500 से लेकर 12,000 से ज्यादा पन्ने शामिल हैं। इसमें जांच और गवाहों के बयान शामिल हैं। इस चार्जशीट में सात लोगों को आरोपी बनाया गया है। इनमें से चार पर हत्या के आरोप लगाए गए हैं, जिनमें श्यामकनु महंता, गर्ग के मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा, बैंड सदस्य शेखरज्योति गोस्वामी और सह-गायिका अमृतप्रभा महंता शामिल हैं।


 जुबीन गर्ग की मौत में किसी साजिश से इनकार- सिंगापुर अदालत
गर्ग के चचेरे भाई और निलंबित असम पुलिस अधिकारी संदीपन गर्ग पर गैर-इरादतन हत्या का आरोप लगाया गया है। अन्य आरोपियों, जिनमें गर्ग के निजी सुरक्षा अधिकारी भी शामिल हैं, इन पर आपराधिक साजिश और विश्वासघात जैसे आरोप लगाए गए हैं। एसआईटी की यह चार्जशीट 300 से अधिक लोगों के बयान, दस्तावेजी सबूत और फोरेंसिक जांच के आधार पर तैयार की गई है। इस बीच, सिंगापुर की अदालत ने हाल ही में जुबीन गर्ग की मौत में किसी साजिश से इनकार किया है और कहा है कि उनकी मौत डूबने की वजह से हुई।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed