फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ZPM leader Lalduhoma will take oath as Chief Minister in Mizoram; The ceremony will be held on 8th December

Mizoram New CM: मिजोरम में जेडपीएम नेता लालदुहोमा लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ; आठ दिसंबर को होगा समारोह

Wed, 06 Dec 2023 09:19 PM IST
अभिषेक दीक्षित अमर उजाला ब्यूरो, आइजोल
अमर उजाला ब्यूरो, आइजोल Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 06 Dec 2023 09:19 PM IST
सार

जेडपीएम ने 7 नवंबर को हुए मिजोरम विधानसभा की 40 सीटों में से 27 सीटों पर जीत हासिल की थी। जेडपीएम ने सोमवार को जोरमथांगा के नेतृत्व वाले मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) को करारी शिकस्त दी थी।

विज्ञापन
ZPM leader Lalduhoma will take oath as Chief Minister in Mizoram; The ceremony will be held on 8th December
लालदुहोमा - फोटो : Social Media

विस्तार

मिजोरम में प्रचंड बहुमत से विजयी जोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) के नेता लालदुहोमा शुक्रवार को मिजोरम के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि लालदुहोमा के अलावा उनके मंत्रिपरिषद के अन्य सदस्यों को भी शुक्रवार सुबह 11 बजे राजभवन में एक समारोह में शपथ दिलाई जाएगी। 

विज्ञापन


इससे पहले दिन में लालदुहोमा ने राजभवन में राज्यपाल हरि बाबू से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया। राज्यपाल ने उन्हें सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया। उल्लेखनीय है कि जेडपीएम ने 7 नवंबर को हुए मिजोरम विधानसभा की 40 सीटों में से 27 सीटों पर जीत हासिल की थी। जेडपीएम ने सोमवार को जोरमथांगा के नेतृत्व वाले मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) को करारी शिकस्त दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed