फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Zomato delivery boy attacked a model for complaining about late food delivery in Bengaluru

जोमैटो मामला: देर से खाना लाने की शिकायत की तो डिलिवरी ब्वॉय ने मॉडल पर किया हमला

Wed, 10 Mar 2021 10:00 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, बंगलूरू
पीटीआई, बंगलूरू Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 10 Mar 2021 10:00 PM IST
विज्ञापन
Zomato delivery boy attacked a model for complaining about late food delivery in Bengaluru
जोमैटो के डिलिवरी ब्वॉय ने महिला पर किया हमला - फोटो : ANI

ऑनलाइन खाना डिलिवर (आपूर्ति) करने वाली कंपनी 'जोमैटो' के एक कर्मी ने कर्नाटक के बंगलूरू की एक मॉडल और मेकअप कलाकार पर कथित रूप से इसलिए हमला कर दिया क्योंकि उन्होंने देर से खाना लाने पर उसकी शिकायत कर दी थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन


हितेशा चंद्रानी ने ट्विटर पर घटना के बारे में बताया और नगर पुलिस को टैग किया। पुलिस ने उनसे इलाके का ब्योरा देने को कहा ताकि उनकी मदद की जा सके। मॉडल ने कहा कि मंगलवार को खाने का ऑर्डर दिया था जो देरी से आया तो उन्होंने 'जोमैटो' के ग्राहक सेवा अधिकारी से शिकायत दर्ज कराई और कहा कि वे खाना निशुल्क दें या ऑर्डर रद्द करें।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


चंद्रानी ने सेल्फी वीडियो पोस्ट की है जिनमें वह रो रही हैं और उनकी नाक से खून निकल रहा है। यह वीडियो कुछ टीवी चैनलों ने भी प्रसारित किया है। इस वीडियो में वह कह रही हैं, 'मेरे जोमैटो के खाने के ऑर्डर को देर हो रही थी और मैं ग्राहक सेवा अधिकारी से बात कर रही थी। इस बीच डिलिवरी कर्मी ने यह किया।'

 

'जोमैटो' ने उनके ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'हमारे स्थानीय प्रतिनिधि जल्द आपसे संपर्क करेंगे और पुलिस जांच में तथा जरूरी चिकित्सा देखभाल में आपकी मदद करेंगे।' घटना के लिए माफी मांगते हुए कंपनी ने ट्वीट किया, 'हम आश्वस्त करते हैं कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए जरूरी कार्रवाई करेंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed