{"_id":"60ec62bd7a09382759216f5a","slug":"zika-virus-in-kerala-amid-rising-covid19-cases","type":"story","status":"publish","title_hn":"संकट: केरल में एक और महिला की जांच में जीका वायरस की पुष्टि, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 19 हुई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
संकट: केरल में एक और महिला की जांच में जीका वायरस की पुष्टि, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 19 हुई
Mon, 12 Jul 2021 09:11 PM IST
संजीव कुमार झा
पीटीआई, तिरुवनंतपुरम
पीटीआई, तिरुवनंतपुरम
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Mon, 12 Jul 2021 09:11 PM IST
सार
स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने कहा कि महिला का इलाज एक निजी अस्पताल में हो रहा था और अस्पताल द्वारा नमूने को कोयंबटूर स्थित एक प्रयोगशाला भेजा गया था जिसमें वायरस की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
जीका वायरस
- फोटो : iStock
विस्तार
केरल में सोमवार को 73 वर्षीय एक महिला की जांच में जीका वायरस की पुष्टि हुई जिसके बाद राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 19 हो गए। स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने कहा कि महिला का इलाज एक निजी अस्पताल में हो रहा था और अस्पताल द्वारा नमूने को कोयंबटूर स्थित एक प्रयोगशाला भेजा गया था जिसमें वायरस का पता चला।
विज्ञापन
जॉर्ज ने एक विज्ञप्ति में बताया कि इसी समय अलप्पुझा में राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान प्रयोगशाला की इकाई में पांच नमूने भेजे गए थे जिनमें जीका वायरस की पुष्टि नहीं हुई। रविवार को एक बच्चे समेत तीन लोगों में जीका वायरस के संक्रमण का पता चला था जिसके बाद सरकार ने राज्य के चार सरकारी मेडिकल कॉलेजों में जांच के लिए 2,100 किट की व्यवस्था की थी।
विज्ञापन