फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Zelenskyy at UN What Warning Did Give After Naming India 46 Other Countries What Did Allege About Russia

यूएन में बोले जेलेंस्की: भारत समेत 47 देशों का नाम लेकर कौन सी चेतावनी दी, रूस पर कौन-कौन से आरोप लगाए?

Thu, 24 Sep 2026 09:12 AM IST
हिमांशु सिंह चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु सिंह चंदेल Updated Thu, 24 Sep 2026 09:12 AM IST
सार

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत समेत 47 देशों का नाम लेकर दावा किया कि रूस इन देशों के नागरिकों का युद्ध में इस्तेमाल कर रहा है। उन्होंने सरकारों से अपने नागरिकों की सुरक्षा करने और उन्हें युद्ध के मोर्चे पर जाने से रोकने की अपील की। साथ ही रूस पर आर्थिक दबाव बढ़ाने की मांग की। तो जेलेंस्की ने भारत को लेकर क्या कहा और काला सागर पर भारत की भूमिका क्यों बताई?

विज्ञापन
Zelenskyy at UN What Warning Did Give After Naming India 46 Other Countries What Did Allege About Russia
जेलेंस्की ने भारत को लेकर क्या कहा? - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर भारत समेत 47 देशों के नागरिकों का मुद्दा उठाया है। जेलेंस्की ने दावा किया कि रूस इन देशों के नागरिकों का इस्तेमाल युद्ध में कर रहा है। उन्होंने भारत और अन्य देशों की सरकारों से अपने नागरिकों की सुरक्षा करने और उन्हें युद्ध के मोर्चे तक पहुंचने से रोकने की अपील की। जेलेंस्की ने कहा कि रूस के खिलाफ दबाव बढ़ाने के लिए उसके पैसे और युद्ध क्षमता को सीमित करना जरूरी है।

विज्ञापन

जेलेंस्की ने भारत समेत 47 देशों से क्या कहा?

जेलेंस्की ने संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करते हुए कहा कि रूस 47 देशों के नागरिकों का इस्तेमाल यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में कर रहा है। उन्होंने भारत, घाना, नेपाल, ताजिकिस्तान, यमन, केन्या, जिम्बाब्वे, क्यूबा, बेलारूस, सूडान और दक्षिण अफ्रीका समेत कई देशों का नाम लिया। जेलेंस्की ने कहा कि इन देशों के नागरिकों को कथित तौर पर धोखे और चालाकी के जरिए रूस ले जाया गया और वे युद्ध के मैदान में मारे जा रहे हैं। उन्होंने इन देशों के प्रतिनिधियों से सीधे कहा कि वे अपने नागरिकों की देखभाल करें और उन्हें किसी दूसरे मोर्चे पर जाने से रोकें।

विज्ञापन

जेलेंस्की ने पुतिन को लेकर क्या चेतावनी दी?

जेलेंस्की ने कहा कि संबंधित देशों को अपने नागरिकों को इस युद्ध में और आगे जाने से रोकना चाहिए। उन्होंने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का जिक्र करते हुए कहा कि किसी भी देश को उन्हें अपने नागरिकों को युद्ध में घसीटने नहीं देना चाहिए। जेलेंस्की ने यह भी कहा कि रूस को युद्ध जारी रखने के लिए मिलने वाले पैसे और काम करने की क्षमता को सीमित किया जाना चाहिए। उनका कहना था कि जो देश रूस के साथ व्यापार के जरिये उसे ज्यादा पैसा देते हैं, वे उनके अनुसार युद्ध को और लंबा चलने का रास्ता देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रूस के खिलाफ और क्या कदम उठाने की अपील की?

जेलेंस्की ने रूस पर आर्थिक दबाव बढ़ाने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि रूस की आय के स्रोतों को सीमित करना युद्ध को जारी रखने की उसकी क्षमता को कम करने के लिए जरूरी है। उन्होंने अमेरिका के रूस पर लगाए गए नए प्रतिबंधों का हवाला देते हुए अन्य देशों से भी इसी तरह के कदम उठाने की अपील की। जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन के लिए आने वाली सर्दी मुश्किल हो सकती है और अगर रूस की ओर से हमले जारी रहते हैं तो यूक्रेन भी जवाब देगा। उन्होंने रूस के युद्ध को रोकने के लिए पुतिन की कार्रवाई की क्षमता सीमित करने पर जोर दिया।

भारत की भूमिका का जेलेंस्की ने कैसे जिक्र किया?

जेलेंस्की ने भारत का नाम केवल रूसी युद्ध में नागरिकों के इस्तेमाल के आरोप के संदर्भ में ही नहीं लिया, बल्कि काला सागर में तनाव कम करने के प्रयासों में भारत की भूमिका का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि भारत, मिस्र और तुर्किये ने काला सागर में सुरक्षित व्यावसायिक जहाजों की आवाजाही बहाल करने के लिए प्रस्ताव दिए हैं। जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन समुद्री युद्धविराम का समर्थन करने के लिए तैयार है और अब रूस के जवाब का इंतजार कर रहा है। काला सागर से अनाज और दूसरी जरूरी वस्तुओं की आवाजाही होती है, इसलिए वहां सुरक्षित व्यापार का मुद्दा कई देशों के लिए अहम है।

सर्दियों से पहले यूक्रेन किन चुनौतियों से जूझ रहा है?

जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन के सामने आने वाली सर्दी कठिन हो सकती है। उन्होंने रूस के लगातार मिसाइल और ड्रोन हमलों के बीच यूक्रेन के लिए हवाई सुरक्षा मजबूत करने की जरूरत पर भी जोर दिया। उनके अनुसार, अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप के साथ हुई बैठक में यूक्रेन की हवाई सुरक्षा और पैट्रियट मिसाइलों के उत्पादन को मजबूत करने पर चर्चा हुई। जेलेंस्की ने संयुक्त राष्ट्र में कहा कि युद्ध को लंबा खिंचने से रोकने के लिए रूस पर दबाव बढ़ाना जरूरी है। इस दौरान उन्होंने भारत समेत उन 47 देशों से अपने नागरिकों को युद्ध से दूर रखने की अपील दोहराई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed