फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Zee News Design Boxed exit poll 2022 uttar pradesh uttarakhand punjab goa manipur election results prediction news in hindi

Zee News Exit Poll : उत्तर प्रदेश में भाजपा तो उत्तराखंड में कांग्रेस की जीत के आसार, जानें अन्य राज्यों का हाल

Mon, 07 Mar 2022 10:02 PM IST
सुभाष कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुभाष कुमार Updated Mon, 07 Mar 2022 10:02 PM IST
सार

सभी पार्टियों और उम्मीदवारों की नजर 10 मार्च, 2022 को चुनाव आयोग की ओर से आने वाले परिणामों पर टिक गई है।

विज्ञापन
Zee News Design Boxed exit poll 2022 uttar pradesh uttarakhand punjab goa manipur election results prediction news in hindi
एग्जिट पोल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश के पांच राज्यों में चुनाव का उत्सव आज समाप्त हो गया है। उत्तर प्रदेश में 7वें चरण के चुनाव समाप्त होते ही आज पांच राज्यों (उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर) के  चुनावी समर की समाप्ति हो गई है। हजारों उम्मीदवारों की किस्मत अब ईवीएम मशीन के भीतर बंद हो चुकी है। अब किसकी किस्मत का पिटारा खुलेगा और किसकी किस्मत इस बार चुनाव में साथ नहीं देगी, यह जानने के लिए सभी पार्टियों और उम्मीदवारों की नजर 10 मार्च, 2022 को चुनाव आयोग की ओर से आने वाले परिणामों पर टिक गई है। हालांकि, परिणामों से पहले विभिन्न चैनल और एजेंसियों के एग्जिट पोल सामने आ गए हैं। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि जी न्यूज और डिजाइन बॉक्स ने किस राज्य में किस पार्टी को कितनी सीटें दी हैं..
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश के एग्जिट पोल में भाजपा एक बार फिर से सत्ता में वापस आती दिखाई दे रही है। पिछले चुनाव में करारी शिकस्त झेलने वाली समाजवादी पार्टी ने इस बार अच्छा प्रदर्शन तो किया है लेकिन वह बहुमत से काफी दूर रह गई है। वहीं, बसपा और कांग्रेस पार्टी दहाई के आंकड़े के करीब ही सिमटती हुई दिखाई दे रही है।   
विज्ञापन


 
पार्टी 2022 में अनुमानित सीट 2017 के परिणाम
भाजपा+ 223-248 325
सपा + 138-157 47
कांग्रेस 5-11 7
बसपा 4-9 19
अन्य 3-5 5
  कुल सीटें - 403  


पंजाब

आम आदमी पार्टी को बहुमत के आसार
पंजाब विधानसभा चुनाव में बड़ा उलटफेर होने की संभावना है। सत्ता में मौजूद कांग्रेस को पीछे छोड़कर आम आदमी पार्टी इस बार बहुमत के करीब पहुंचती दिखाई पड़ रही है। अकाली दल+ तीसरे तो वहीं, भाजपा+ को बेहद कम सीटें मिलने का अनुमान है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
पार्टी 2022 में अनुमानित सीट 2017 के परिणाम
आप 52-61 20
कांग्रेस 26-33 77
अकाली दल+ 24 - 32 15
भाजपा+ 3-7 3
अन्य 1-2 2
  कुल सीटें- 117  


मणिपुर

भाजपा आसान जीत की ओर

मणिपुर विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल में भाजपा को आसान बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है। वहीं, कांग्रेस को बीते चुनाव के मुकाबले काफी कम सीटें मिल सकती है।

 
पार्टी 2022 में अनुमानित सीट 2017 के परिणाम
भाजपा 32-38 21
कांग्रेस+ 12-17 28
एनपीपी 2-4 4
एनपीएफ 3-5 4
अन्य 2-5 3
  कुल सीटें- 60  


उत्तराखंड
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल में भाजपा को नुकसान होता दिखाई दे रहा है। कांग्रेस बहुमत को प्राप्त करते हुए दिखाई दे रही है तो वहीं, सत्ताधारी दल भाजपा को पिछले चुनाव के मुकाबले भारी नुकसान की संभावना है। 


 
पार्टी 2022 में अनुमानित सीट 2017 के परिणाम
भाजपा 26- 30 57
कांग्रेस 35-40 11
बसपा 2-3  
अन्य 1- 3 2
  कुल सीटें- 70  
     


गोवा
गोवा विधानसभा चुनाव परिणाम में त्रिशंकु परिणाम की संभावनाएं हैं। यहां भाजपा और कांग्रेस में बड़ी टक्कर है लेकिन कोई भी पार्टी बहुमत के करीब जाती नहीं दिखाई दे रही।  

 
पार्टी 2022 में अनुमानित सीट 2017 के परिणाम
भाजपा 13-18 13
कांग्रेस+ 14-19 17
एमजीपी+ 2-5 3
आप 1-3  
अन्य 1-3 7
  कुल सीटें- 40  


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed