{"_id":"597264674f1c1b3e288b456e","slug":"zakir-s-organization-challenged-the-tribunal-s-order","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाकिर के संगठन ने ट्रिब्यूनल के आदेश को चुनौती दी ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
जाकिर के संगठन ने ट्रिब्यूनल के आदेश को चुनौती दी
अमर उजाला/ ब्यूरो, नई दिल्ली
Updated Sat, 22 Jul 2017 02:00 AM IST
विज्ञापन
zakir naik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवादित धर्म प्रचारक जाकिर नाइक के संगठन इस्लामिक रिसर्च फाउंडेरशन (आईआरएफ) ने ट्रिब्यूनल के आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी है। ट्रिब्यूनल ने आईआरएफ पर प्रतिबंध के फैसले को कायम रखा था। केंद्र सरकार ने नवंबर 2016 में संगठन पर अवैध गतिविधि रोकथाम अधिनियम के तहत प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया था।
विज्ञापन
यह याचिका कार्यवाहक मुख्य न्यायमूर्ति गीता मित्तल के समक्ष सुनवाई के लिए आई थी लेकिन उन्होंने इस मामले को सुनने से इनकार करते हुए किसी अन्य पीठ के समक्ष भेज दिया। अब याचिका पर 27 जुलाई को किसी अन्य पीठ के समक्ष सुनवाई होगी।
विज्ञापन
विशेष ट्रिब्यूनल ने 11 मई को सरकार के निर्णय को कायम रखते हुए कहा कि देश की सुरक्षा को खतरे के अलावा ऐसे तमाम कारण हैं जिनके मद्देनजर आईआरएफ को अवैध संगठन घोषित किया जाए। आईआरएफ ने ट्रिब्यूनल के 11 मई के फैसले को रद्द करने की मांग की है।
विज्ञापन
उसका कहना है कि नाइक व उनकी सहायक आरशी कुरैशी के कृत्यों के लिए संगठन को जिम्मेदार ठहराने का फैसला करने मेें त्रुटि की है। नाइक संगठन के अध्यक्ष हैं लेकिन उनके व्यक्तिगत कामों की जिम्मेदारी संगठन पर नहीं डाली जा सकती।
संगठन का कहना है कि जिन लोगों का नाम एफआईआर में है उन्हें संगठन से जोड़ कर नहीं देखा जा सकता क्योंकि ऐसा करना इसके धर्मार्थ व शैक्षिक कार्यक्रमों को प्रभावित करेगा।