फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Do not fall short of lawyers, strike continues

कम नहीं हुई वकीलों की नाराजगी, हड़ताल जारी

Sat, 22 Jul 2017 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 22 Jul 2017 01:48 AM IST
विज्ञापन
Do not fall short of lawyers, strike continues
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
हाईकोर्ट के एक न्यायाधीश के व्यवहार से नाराज वकील शुक्रवार को पूरी तरह से हड़ताल पर रहे। वकीलों ने गेट पर आम सभा कर सभी प्रवेश द्वार बंद कर दिए, जिससे अधिवक्ता कोर्ट परिसर में भी नहीं पहुंच सके। आम सभा में इस मामले का समाधान होने तक आगे भी हड़ताल जारी रखने की घोषणा की गई। वकील 24 जुलाई सोमवार को भी काम नहीं करेंगे। उधर मामले की गंभीरता को देखते हुए हाईकोर्ट प्रशासन ने तीन सीनियर जजों की एक कमेटी बना दी है जो वकीलों से वार्ता कर समस्या का हल निकालने की कोशिश करेगी।
विज्ञापन


तय कार्यक्रम के तहत अधिवक्ता सुबह नौ बजे गेट संख्या तीन पर जमा हो गए। बाकी के गेट से कोई वकील प्रवेश न कर सके इसलिए सभी प्रवेश द्वारा पर पहरा बैठा दिया गया। कुछ वकीलों ने भीतर प्रवेश करने की कोशिश की तो उनको रोक दिया गया। आम सभा में वकीलों ने जज के व्यवहार की निंदा की। तय किया गया कि यदि उनके प्रस्ताव पर आवश्यक कार्रवाई नहीं होती है और उक्त न्यायमूर्ति का किसी दूसरे प्रदेश के हाईकोर्ट में स्थानांतरण नहीं किया जाता है तो वकील आगे भी हड़ताल जारी रखेंगे। इस पर निर्णय 24 जुलाई की मीटिंग में होगा। आम सभा को हाईकोर्ट बार के अध्यक्ष अनिल तिवारी, महासचिव सुरेश चंद्र पांडेय सहित अन्य अधिवक्ताओं ने संबोधित किया।
विज्ञापन


आम सभा में तय किया गया कि 24 जुलाई सोमवार को भी अधिवक्ता हड़ताल पर रहेंगे और गेट संख्या तीन पर आम सभा होगी। इसमें आगे की रणनीति तय की जाएगी। आंदोलन की रणनीति तय करने के लिए पूर्व अध्यक्षों और पूर्व सचिवों की एक स्क्रीनिंग कमेटी बनाई गई है। बार के अध्यक्ष कमेटी के चेयरमैन और सचिव इसके संयोजक होंगे। सभा में कहा गया कि 20 जुलाई को उक्त कोर्ट में अधिकांश मुकदमों में वकीलों की गैरहाजिरी में आदेश पारित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आम सभा में यह भी मांग की गई कि उक्त न्यायमूर्ति का स्थानांतरण होने तक उनको कोई भी न्यायिक कार्य आवंटित न किया जाए। इस प्रस्ताव की प्रतियां राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्य न्यायाधीश को भी भेजने का निर्णय निर्णय लिया गया है।

आम सभा में निर्णय लिया गया कि इस प्रस्ताव की प्रति अवध बार एसोसिएशन को भेजकर उनसे भी सहयोग मांगा जाएगा। अवध बार के अध्यक्ष और सचिव से यहां आने का अनुरोध किया जाएगा।


हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने हड़ताल के प्रस्ताव का उल्लंघन कर काम करने की कोशिश करने वाले 25 वकीलों को नोटिस भेजा है। इनसे पूछा गया है कि क्यों न उनकी सदस्यता समाप्त कर दी जाए। अध्यक्ष अनिल तिवारी ने बताया कि आम सभा ने निर्णय लिया है कि भविष्य में प्रस्ताव का उल्लंघन  करने वालों की सदस्यता बिना नोटिस के समाप्त कर दी जाए।


आम सभा की बैठक में तमाम अधिवक्ताओं को अपने विचार रखने का मौका दिया गया इसमें पूर्व पदाधिकारी भी शामिल थे। आम सभा में वरिष्ठ उपाध्यक्ष मंगला प्रसाद त्रिपाठी, पंकज उपाध्याय,  उदय शंकर तिवारी, शशि शेखर तिवारी, राहुल पांडेय, अमित कुमार, अजय मिश्र, आलोक कुमार शुक्ला, सारिका शर्मा, विंदेश्वरी प्रसाद, आराधना सिंह, असलम अली, अर्चना जादौन, विक्रम बहादुर, अनुराग मिश्र के अलावा पूर्व अध्यक्ष राधाकांत ओझा, राकेश पांडेय बबुआ, सीपी उपाध्याय, प्रभाश्ंाकर मिश्र, अतुल पांडेय, एके ओझा, सुरेंद्र नाथ मिश्र, श्यामाचरण त्रिपाठी, संतोष सिंह समेत तमाम अधिवक्ता शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed