{"_id":"5cd600c1bdec2207254c84fd","slug":"zakir-naik-said-enforcement-directorate-is-lying-on-money-laundering-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाकिर नाईक ने प्रवर्तन निदेशालय के दावे को बताया झूठ, 49 करोड़ रुपये ट्रांसफर का मामला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
जाकिर नाईक ने प्रवर्तन निदेशालय के दावे को बताया झूठ, 49 करोड़ रुपये ट्रांसफर का मामला
Sat, 11 May 2019 04:22 AM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Sat, 11 May 2019 04:22 AM IST
विज्ञापन
जाकिर नाईक (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनी लांड्रिंग के आरोपों से घिरे विवादास्पद इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाईक ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) पर झूठ बोलने का आरोप लगाया है। हाल में ईडी ने दावा किया था कि कोई आमदनी नहीं होने के बावजूद नाईक ने पिछले छह साल के दौरान अपने बैंक खाते में 49 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए थे। नाईक ने 2016 में भारत छोड़ दिया था, फिलहाल वह मलयेशिया में रह रहा है। मुस्लिम बहुल इस देश ने उसे अपनी नागरिकता दे रखी है।
विज्ञापन
ईडी के दावों पर नाईक ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर कहा, ‘ईडी क्यों झूठ बोल रहा है? जब सरकारी एजेंसियों सहित सभी जानते हैं कि मेरे पास कई प्रकार के उद्यम और आय के स्रोत हैं। मेरी आमदनी हमेशा मेरे द्वारा भरे गए टैक्स रिटर्न में बताई गई है, तो फिर ईडी इस बारे में झूठ क्यों बोल रहा है? मैं यह जानना चाहता हूं कि ‘क्या दबाव इतना ज्यादा था कि’ ईडी को ‘उसके राजनीतिक आकाओं’ द्वारा तय किए गए लक्ष्य को पाने के लिए झूठ बोलना पड़ा।’
विज्ञापन
तीन दिन पहले ईडी ने नाईक के खिलाफ विशेष अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया था। इसमें कहा गया था कि नाईक आय के ‘ज्ञात स्रोत’ की जानकारी नहीं होने के बावजूद पूरी दुनिया की यात्रा कर रहा है और वह अब भी अपने भारतीय बैंक खातों में 49.20 करोड़ रुपये स्थानांतरित करने में कामयाब हो गया है।
विज्ञापन