फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Former CM Y S Rajasekhara Reddy brother dies in suspicious circumstances

पूर्व मुख्यमंत्री वाई एसआर रेड्डी के भाई की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिवार ने की जांच की मांग

Fri, 15 Mar 2019 05:53 PM IST
तिवारी अभिषेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती (आंध्र प्रदेश)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती (आंध्र प्रदेश) Published by: तिवारी अभिषेक Updated Fri, 15 Mar 2019 05:53 PM IST
विज्ञापन
Former CM Y S Rajasekhara Reddy brother dies in suspicious circumstances
पूर्व मंत्री वाई एस विवेकानंद रेड्डी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वाई एस राजशेखर रेड्डी के छोटे भाई और पूर्व मंत्री वाई एस विवेकानंद रेड्डी कडप्पा जिले में अपने आवास में मृत पाए गए। परिवार के लोगों का आरोप है कि रेड्डी की मौत स्वाभाविक नहीं है।

विज्ञापन


विवेकानंद रेड्डी के निजी सहायक एम वी कृष्ण रेड्डी ने पुलीवेंदुला पुलिस थाने में मौत की प्रकृति पर संदेह जताते हुए शिकायत दर्ज कराई है। उनका कहना है कि बाथरूम और शयनकक्ष में खून के धब्बे मिले हैं।
विज्ञापन


दिवंगत नेता के परिवार में उनकी पत्नी और एक बेटी है। विवेकानंद रेड्डी के भतीजे और पूर्व सांसद वाई एस अविनाश रेड्डी ने इसे अस्वाभाविक मौत बताते हुए इसकी विस्तृत जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अविनाश रेड्डी ने पुलीवेंदुला में कहा कि उनके सिर पर जख्म के दो निशान हैं। एक सामने है और एक पीछे। मौत की वजह जानने के लिए विस्तृत जांच की जरूरत है। उनकी हत्या की साजिश हो सकती है इसलिए इसकी जांच की जरूरत है।

एक स्थानीय पुलिस निरीक्षक ने बताया कि सीआरपीसी के तहत अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है और शव को पुलीवेंदुला सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वाईएसआर कांग्रेस के अध्यक्ष वाई एस जगमोहन रेड्डी और उनकी मां विजयम्मा यह खबर सुनने के बाद हैदराबाद से पुलीवेंदुला के लिए रवाना हो गए।


वाई एस विवेकानंद रेड्डी की पहचान जमीन से जुड़े हुए नेता की थी। वह 1989 और 1994 में अपने गृहनगर पुलीवेंदुला से विधायक निर्वाचित हुए। वह कडप्पा क्षेत्र से 1999 और 2004 में सांसद थे। इसके बाद 2009 में वह विधान परिषद के सदस्य रहे।

(इनपुटःभाषा)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed