फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   youtuber kamiya jani visit jagannath temple cause political row over beef consumption gave clarification

Beef row: 'मैंने कभी बीफ नहीं खाया', जगन्नाथ मंदिर जाने के विवाद पर यूट्यूबर काम्या जानी ने दी सफाई

Sun, 24 Dec 2023 01:52 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 24 Dec 2023 01:52 PM IST
सार

काम्या जानी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि 'जगन्नाथ मंदिर जाने का उनका उद्देश्य भगवान जगन्नाथ आशीर्वाद लेना और मंदिर में हो रहे विकास कार्यों की जानकारी देना था।'

विज्ञापन
youtuber kamiya jani visit jagannath temple cause political row over beef consumption gave clarification
काम्या जानी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मशहूर यूट्यूबर काम्या जानी ने हाल ही में पुरी के जगन्नाथ मंदिर का दौरा किया था और वहां हो रहे पुनर्द्धार कामों की जानकारी दी थी। इस दौरान उनके साथ नौकरशाह से राजनेता बने बीजद नेता वीके पंडियन भी दिखाई दिए थे। इस पर ओडिशा की भाजपा ईकाई ने बीजद पर आरोप लगाया कि उन्होंने एक बीफ खाने वाले और उसे प्रमोट करने वाले व्यक्ति की जगन्नाथ मंदिर में एंट्री कराई। हालांकि अब इसे लेकर काम्या जानी ने सफाई दी है और कहा है कि वह एक हिंदू हैं और उन्होंने कभी बीफ नहीं खाया है। 
विज्ञापन


काम्या जानी ने विवाद पर दी सफाई
काम्या जानी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि 'जगन्नाथ मंदिर जाने का उनका उद्देश्य भगवान जगन्नाथ आशीर्वाद लेना और मंदिर में हो रहे विकास कार्यों की जानकारी देना था। मैं एक हिंदू हूं और मैंने कभी बीफ नहीं खाया है और ना ही कभी लोगों को बीफ खाने के लिए प्रेरित किया है। ताजा विवाद के चलते सच्चाई को सामने लाया जरूरी था। यह एक घटना मेरे देश के प्रति सम्मान को नहीं हिला सकती और मुझे भारतीय होने पर गर्व है।'
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kamiya Jani (@kamiya_jani)



काम्या जानी के पुराने वीडियो से हुआ विवाद
दरअसल काम्या जानी ने बीते दिनों केरल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया था। जिसमें काम्या केरल के एक ढाबे में खाना खाते दिखाईं दी थी। वह ढाबा अपने बीफ आइटम के लिए प्रसिद्ध है और काम्या ने अपने वीडियो में इसकी जानकारी दी थी। काम्या ने उस ढाबे में खाना भी खाया। इसे लेकर ही विवाद हुआ और भाजपा ने काम्या पर बीफ खाने और इसे प्रमोट करने का आरोप लगाया। हालांकि अब काम्या ने साफ किया है कि उन्होंने ढाबे में बीफ नहीं खाया था और पहले भी कभी नहीं खाया। काम्या ने इसके वीडियो सबूत भी दिए।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed