फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Youtube channel kahani kaar launched

तीन दोस्तों ने शुरू किया कहानियों का नया यू ट्यूब चैनल, हिट हो रही पहली कहानी

Mon, 01 May 2017 08:39 PM IST
amarujala.com- Presented by : हरेन्द्र सिंह मोरल
amarujala.com- Presented by : हरेन्द्र सिंह मोरल Updated Mon, 01 May 2017 08:39 PM IST
विज्ञापन
Youtube channel kahani kaar launched

यूट्यूब पर अनेक चैनलों की भीड़ से अलग निकलते हुए नोएडा के तीन युवाओं ने मिलकर 'कहानीकार' चैनल लॉन्च किया है। इस चैनल के कहानीकार नवीन शर्मा का कहना है कि 'कहानीकार' यूट्यूब पर पहला ऐसा चैनल है जो इस अनोखे अंदाज़ में लोगों के सामने हिंदी कहानियां लेकर आएगा।

विज्ञापन


इनकी हर शॉर्ट स्टोरी कहानीकार नवीन शर्मा द्वारा लिखी होंगी और ये आज के दौर में लोगों के बीच घटने वाली घटनाओं पर आधारित होंगी। इसमें घनश्याम छायाकार उपाध्याय और संपादक एवं निर्देशक दीपक शर्मा कहानी को संगीत और विज़ुअल्स की जुगलबंदी से रोचक बना कर यूट्यूब और फेसबुक जैसे सोशल प्लैटफॉर्म्स पर पेश करेंगे।
विज्ञापन


बदलते दौर में कहानियों को कहने के तरीक़े भी बदलते आए हैं। तमाम तरह के स्टोरी टेलिंग शो और रेडियो शो भी इन्हीं प्रयोगों के हिस्सा थे, लेकिन इनके द्वारा हिंदी कहानियों के क्षेत्र में ये एक मोहक प्रयोग किया गया है और ऐसा पहली बार है जब इस अंदाज़ में कहानियों को पेश किया जायेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कहानीकार टीम ने अपने यूट्यूब चैनल पर पहली कहानी 'सीट नंबर- 39' से शुरुआत की है जिसे लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर खूब सराहा जा रहा है। इनकी पहली कहानी रेल यात्रा के दौरान हुए एक बेमेल से प्यार पर आधारित है जो समाज और रीतियों के कारण अधूरी रह जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed