फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Youths rally in large numbers; bang plates, spoons to demand accountability at CJP protest

कॉकरोच जनता पार्टी: प्रदर्शन का समय बढ़ाने मांग दिल्ली पुलिस ने ठुकराई, अभिजीत दीपके बोले- यहां से नहीं हटेंगे

Sat, 20 Jun 2026 03:45 PM IST
Pavan पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: Pavan Updated Sat, 20 Jun 2026 03:45 PM IST
सार

इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए नारे भी लगाए। प्रदर्शन स्थल पर पहुंचने पर अभिजीत दीपके का समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य छात्रों की समस्याओं का समाधान करना है। दीपके ने कहा, 'हम यहां आज के छात्रों की समस्याओं को हल करने के लिए आए हैं'।

विज्ञापन
Youths rally in large numbers; bang plates, spoons to demand accountability at CJP protest
जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

कथित परीक्षा अनियमितताओं, बार-बार होने वाले पेपर लीक और छात्रों से जुड़े मुद्दों पर जवाबदेही तय करने की मांग को लेकर युवा नेतृत्व वाले संगठन कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने शनिवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर अपना दूसरा बड़ा प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्र और समर्थक शामिल हुए। प्रदर्शन स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। छात्र हाथों में तख्तियां लेकर सरकार से परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और छात्रों के हितों की रक्षा से जुड़े सवालों के जवाब मांग रहे थे। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने जमकर नारेबाजी की और परीक्षा प्रबंधन में कथित खामियों के खिलाफ आवाज उठाई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- ओडिशा को ₹47,600 करोड़ की सौगात: PM मोदी बोले- कांग्रेस राज में पिछड़ा रहा पूर्वी भारत; अब बना विकास का गेटवे
विज्ञापन


दीपके ने की थी थाली-चम्मच लाने की अपील
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने प्रदर्शन में शामिल होने वालों से 'थाली और चम्मच' लेकर आने की अपील की थी। उनके आह्वान पर बड़ी संख्या में लोग थालियां और चम्मच लेकर पहुंचे और उन्हें बजाकर अपना विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिजीत दीपके ने पीएम मोदी को लिखा खुला पत्र
इस प्रदर्शन से पहले अभिजीत दीपके ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक खुला पत्र भी लिखा था। इस पत्र में उन्होंने छात्रों द्वारा उठाए गए मुद्दों पर जिम्मेदारी तय करने की मांग की थी। वहीं, सीजेपी लगातार परीक्षा संबंधी मामलों के प्रबंधन को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग भी कर रही है।


यह भी पढ़ें- West Bengal: TMC में 440 करोड़ का 'फंड वॉर', तीन बैंक अकाउंट फ्रीज; बागी विधायकों की शिकायत से सियासी भूचाल

'दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए'
20 जून को हुआ यह प्रदर्शन जंतर-मंतर पर सीजेपी के पहले आंदोलन के बाद आयोजित किया गया। इससे पहले भी संगठन ने कथित पेपर लीक, परीक्षा में अनियमितताओं और छात्रों व नौकरी के अभ्यर्थियों को प्रभावित करने वाली देरी जैसे मुद्दों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया था। छात्रों का कहना है कि प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ रही गड़बड़ियों से लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी और भरोसेमंद बनाया जाए तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

सीजेपी ने प्रदर्शन का समय बढ़ाने की मांग की
अभिजीत दीपके की समय बढ़ाने की अपील के बाद, दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन को जारी रखने की इजाजत देने से इनकार कर दिया। इसके बाद सीजेपी के संस्थापक दीपके का कहना है कि दिल्ली पुलिस की तरफ से इजाजत न बढ़ाए जाने के बावजूद वे विरोध प्रदर्शन वाली जगह से नहीं हटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed