{"_id":"61f711e2ba526267fd366cbc","slug":"youth-who-reached-mumbai-from-uttarakhand-to-become-singer-met-family-after-10-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"किस्मत: उत्तराखंड से मुंबई पहुंचा गायक बनने, गरीबी ने मारा, 10 साल बाद परिवार से मिला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
किस्मत: उत्तराखंड से मुंबई पहुंचा गायक बनने, गरीबी ने मारा, 10 साल बाद परिवार से मिला
Mon, 31 Jan 2022 04:02 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, मुंबई।
एजेंसी, मुंबई।
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 31 Jan 2022 04:02 AM IST
सार
लंबे प्रयास के बाद लोकमान्य तिलक पुलिस स्टेशन ने 10 साल बाद कंचन जोशी को उसके परिवार से मिलवाया।
विज्ञापन
मुंबई
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड का एक 22 वर्षीय युवक हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में गायकी में किस्मत आजमाने के लिए 2012 में मुंबई पहुंचा, लेकिन दो महीने बाद ही पैसे खत्म होने पर जीवन गरीबी में बीतने लगा।
विज्ञापन
परिवार से भी संपर्क में नहीं रहा। पेट भरने के लिए मंदिर, दरगाह स्थल के बाहर खाना खाने लगा। लंबे प्रयास के बाद लोकमान्य तिलक पुलिस स्टेशन ने 10 साल बाद कंचन जोशी को उसके परिवार से मिलवाया।
विज्ञापन
वरिष्ठ इंस्पेक्टर ज्योति देसाई के मुताबिक, कंचन ने 2015 में परिवार से संपर्क किया था, पर कुछ बताया नहीं। पिछले महीने मां को फोन करके कहा कि मुंबई में है। उसके बड़े भाई कृष्णचंद ने पुलिस से संपर्क किया तो कॉल डिटेल से लोकेशन मुंबई के बायकुला में मिली। इसके बाद पुलिस ने उसे खोज लिया। फिलहाल, उसके परिवार के सभी सदस्य कंचन से मिलकर खुश हैं।
विज्ञापन