फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Youth murder in Tamil Nadu: Police shoot at two accused nab them

Tamil Nadu: युवक की हत्या मामले में गिरफ्तार आरोपियों ने की भागने की कोशिश, पुलिस ने मारी गोली

Tue, 14 Feb 2023 09:57 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोयंबटूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोयंबटूर Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Tue, 14 Feb 2023 09:57 PM IST
सार

पुलिस आयुक्त वी बालाकृष्णन ने बताया कि मामले में गिरफ्तार आरोपियों से मिली सूचना के आधार पर हत्या में शामिल दो और लोगों को भी पकड़ा गया। जिसके बाद मामले में गिरफ्तार किए गए कुल लोगों की संख्या सात हो गई है।

विज्ञापन
Youth murder in Tamil Nadu: Police shoot at two accused nab them
तमिलनाडु पुलिस - फोटो : Social Media

विस्तार

तमिलनाडु के कोयंबटूर में युवक की हत्या में शामिल आरोपियों को पुलिस ने मंगलवार को गोली मारी। एक शीर्ष अधिकारी ने इसके बारे में जानकारी दी। शहर के पुलिस आयुक्त वी बालाकृष्णन ने बताया कि आरोपी पुलिस को झांसा देकर हिरासत से भागने की कोशिश कर रहे थे। उन्हें पकड़ने के दौरान उन्होंने पुलिस पर हमला किया, जिसके बाद पुलिस ने उन पर गोली चलाई जो आरोपियों के पैर में लगी। उन्होंने बताया कि ये घटना मेट्टुपालयम के निकट हुई। 

विज्ञापन


 शहर के पुलिस आयुक्त वी बालाकृष्णन ने बताया कि पांच सदस्यीय गिरोह ने सोमवार को जिला अदालत परिसर के पास एक युवक गोकुल की हत्या कर दी थी। घटना के समय गोकुल अपने दोस्त मनोज के साथ उसके खिलाफ एक मामले की सुनवाई में शामिल होने आया था। बाद में कार्रवाई करते हुए मोबाइल फोन की लोकेशन के आधार पर एक विशेष पुलिस दल ने नीलगिरी जिले के कोटागिरी में आरोपियों का पता लगाया। इसके बाद मंगलवार  दोपहर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


 गिरफ्तारी के बाद सभी पांच अभियुक्तों को कोटागिरी से जांच के लिए शहर लाया जा रहा था। तभी उनमें से दो आरोपियों जोशुआ और गौतम ने उल्टी होने की बात कहकर गाड़ी रुकवाई। गाड़ी से उतरने के बाद दोनों ने भागने की कोशिश की जब पुलिस ने उनका पीछा किया तो उन्होंने छुपी हुई दरांती से पुलिस पर हमला किया। जिसमें एक सिपाही के हाथ में चोट लग गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बालाकृष्णन ने कहा कि इसके बाद टीम के एक सब-इंस्पेक्टर ने आत्मरक्षा के लिए दोनों पर गोली चला दी। गोली दोनों आरोपियों के पैर में लगी। उन्होंने कहा कि दोनों का मेट्टुपलयम सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया और बाद में आगे के इलाज के लिए कोयम्बटूर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया।


मामले में गिरफ्तार आरोपियों से मिली सूचना के आधार पर हत्या में शामिल दो और लोगों को भी पकड़ा गया। जिसके बाद मामले में गिरफ्तार किए गए कुल लोगों की संख्या सात हो गई है। हत्या के पीछे की मंशा के बारे में पूछे जाने पर बालाकृष्णन ने कहा कि यह विस्तृत पूछताछ के बाद ही पता चलेगा।उन्होंने कहा कि आरोपी को मजिस्ट्रेट अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed