फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Youth gets 20 years in jail for misbehavior

बंगाल : दुष्कर्म के मामले में युवक को 20 साल की सजा

Thu, 11 Jul 2019 02:05 AM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता Published by: Avdhesh Kumar Updated Thu, 11 Jul 2019 02:05 AM IST
विज्ञापन
Youth gets 20 years in jail for misbehavior
प्रतीकात्मक तस्वीर
कोलकाता की एक अदालत ने दुष्कर्म के आरोप में एक युवक को 20 साल की सजा सुनाई है। सियालदह कोर्ट के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ने पॉक्सो अधिनियम की धारा छह के तहत उक्त सजा सुनाने के अलावा अभियुक्त पर दो लाख का जुर्माना भी लगाया। इस रकम का 90 फीसदी हिस्सा पीड़िता को मुआवजे के तौर पर दिया जाएगा। अदालत ने अपने आदेश में राज्य सरकार को 16 साल की पीड़ित युवती को पांच लाख रुपये का मुआवजा देने का भी निर्देश दिया है। 
विज्ञापन


विशेष सरकारी वकील विवेक कुमार शर्मा ने अदालत को बताया कि उक्त युवती बीती फरवरी में बीमार हो गई थी। इलाज के लिए अस्पताल ले जाने पर जांच के दौरान उसके गर्भवती होने का पता चला। युवती ने अपने माता-पिता को बताया कि उसके एक दोस्त ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। उसके बाद पांच मार्च को इस मामले की प्राथमिकी दर्ज कराई गई। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद युवक को दोषी करार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed