फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Youth drowns in sea at Mahim Mumbai News Updates in Hindi

Mumbai: होली खेलने के बाद समुद्र में नहाने आए पांच युवकों में एक की डूबने से मौत, साथी लापता

Tue, 26 Mar 2024 02:58 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: गुलाम अहमद Updated Tue, 26 Mar 2024 02:58 AM IST
सार

अधिकारी ने बताया कि घटना सोमवार दोपहर की है, जब पांच युवक होली खेलने के बाद माहिम और शिवाजी पार्क तट के बीच समुद्र में नहाने गए। इस दौरान उनमें से कुछ गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे, जिसे देखकर उनके दोस्त मदद के लिए दौड़े। लेकिन वे भी डूबने लगे। 

विज्ञापन
Youth drowns in sea at Mahim Mumbai News Updates in Hindi
National News - फोटो : Social Media

विस्तार

मुंबई के माहिम में सोमवार को एक युवक समुद्र में डूब गया, जबकि उसका एक साथी लापता बताया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि होली खेलने के बाद पांच युवक माहिम में समुद्र तट पर घूमने आए। इस दौरान उनमें से एक युवक समुद्र में डूब गया, जबकि उसका दोस्त लापता है। बचावकर्मियों ने तीन अन्य को सुरक्षित बचा लिया। अधिकारी ने बताया कि घटना सोमवार दोपहर की है, जब पांच युवक होली खेलने के बाद माहिम और शिवाजी पार्क तट के बीच समुद्र में तैरने गए। इस दौरान उनमें से कुछ गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे, जिसे देखकर उनके दोस्त मदद के लिए दौड़े। लेकिन वे भी डूबने लगे। 

विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि माहिम में हिंदुजा अस्पताल के पास चौपाटी पर तैनात लाइफगार्ड और फायर ब्रिगेड कर्मियों ने चार युवकों को समुद्र से बाहर निकाला, जबकि एक युवक लापता है। उन्होंने कहा कि बचाए गए लोगों को हिंदुजा अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान हर्ष किंजले (19) को मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि देर शाम अंधेरा होने के कारण तलाश एवं बचाव अभियान रोक दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed