{"_id":"60e883c18ebc3e49c4241d7e","slug":"youth-congress-president-srinavas-bv-shared-a-meme-commenting-on-jyotiraditya-scindia-bjp-slammed-back","type":"story","status":"publish","title_hn":"बयानबाजी: युवा कांग्रेस के अध्यक्ष ने सिंधिया पर लगाया ‘बिकाऊ’ होने का आरोप, भाजपा का पलटवार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बयानबाजी: युवा कांग्रेस के अध्यक्ष ने सिंधिया पर लगाया ‘बिकाऊ’ होने का आरोप, भाजपा का पलटवार
Fri, 09 Jul 2021 10:43 PM IST
गौरव पाण्डेय
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 09 Jul 2021 10:43 PM IST
सार
कांग्रेस की युवा इकाई के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के नागरिक उड्डयन मंत्री बनने पर शुक्रवार को उनपर कटाक्ष करते हुए एक मीम साझा किया। इसमें दर्शाया गया है कि एयर इंडिया और सिंधिया दोनों बिकाऊ हैं।
विज्ञापन
ज्योतिरादित्य सिंधिया
- फोटो : पीटीआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीनिवास ने जो मीम साझा किया गया है, उसमें एयर इंडिया के विमान और सिंधिया की तस्वीरों के साथ लिखा गया है, 'आइए महाराज, हम दोनों बिकाऊ हैं।' युवा कांग्रेस के अध्यक्ष ने इसे साझा करते हुए कहा कटाक्ष किया, 'रब ने बना दी जोड़ी।' वहीं, भारतीय जनता पार्टी ने इसे लेकर श्रीनिवास पर पलटवार करते हुए कहा कि ऐसी हरकतें कांग्रेस की हताशा को दिखाती हैं।
विज्ञापन
यह मीम सबसे पहले कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई के ट्विटर अकाउंट से साझा किया गया था, हालांकि युवा कांग्रेस के अध्यक्ष की ओर से इसे साझा किए जाने के बाद सोशल मीडिया पर इसको लेकर बहस छिड़ गई।
विज्ञापन
भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि सिंधिया जैसे एक युवा नेता को निशाना बनाने के लिए इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल करना विपक्षी पार्टी की हताशा को दिखाता है। ‘बिकाऊ’ शब्द का इस्तेमाल करने पर कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए भाटिया ने कहा कि यह उन लोगों की ओर से कहा जा रहा है, जो भ्रष्टाचार के मामले में जमानत पर हैं।
विज्ञापन