{"_id":"5b87148d42c792462e3b4052","slug":"young-organizations-of-opposition-parties-will-form-a-mahagathbandhan","type":"story","status":"publish","title_hn":"विपक्षी दलों के युवा संगठन भी बनाएंगे ‘महागठबंधन’, मोदी सरकार के खिलाफ छेड़ेंगे आंदोलन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
विपक्षी दलों के युवा संगठन भी बनाएंगे ‘महागठबंधन’, मोदी सरकार के खिलाफ छेड़ेंगे आंदोलन
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Updated Thu, 30 Aug 2018 03:17 AM IST
विज्ञापन
विपक्षी दलों के बीच महा गठबंधन भले ही अभी तक चर्चा के स्तर पर ही हो और 2019 लोकसभा चुनाव के लिए इनके बीच तालमेल भी अभी तक स्पष्ट नहीं है। लेकिन विपक्षी दलों के युवा संगठनों ने अपना ‘महा गठबंधन’ बनाने की तैयारी कर ली है। ये सभी युवा संगठन एक मंच पर आकर मोदी सरकार के खिलाफ एक साथ आंदोलन छेड़ने को तैयार हो गए हैं।
विज्ञापन
युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव चंद यादव ने बताया कि 4 सितंबर को विपक्षी दलों के युवा संगठनों के नेता दिल्ली में जुट रहे हैं और मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ भविष्य का कार्यक्रम तय करेंगे। उन्होंने बताया कि इसके लिए समाजवादी पार्टी, बसपा, डीएमके आदि पार्टियों के युवा संगठनों से बातचीत हो गई है।
विज्ञापन
हालांकि उन्होंने साफ किया कि इस कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी शामिल नहीं है। प्रवक्ता अमरीश रंजन पांडेय ने बताया कि युवा कांग्रेस राफेल विमान सौदे को लेकर प्रधानमंत्री आवास पर प्रदर्शन करेगी। उन्होंने बताया कि 30 अगस्त को कांग्रेस मुख्यालय 24 अकबर रोड से प्रधानमंत्री आवास तक मार्च निकाला जाएगा।
विज्ञापन