फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Young man lost passport, sushma swaraj assures of help

शादी के लिए स्वदेश आ रहे युवक ने खोया पासपोर्ट, ट्वीट कर सुषमा ने दिया मदद का भरोसा

Tue, 31 Jul 2018 03:48 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 31 Jul 2018 03:48 PM IST
विज्ञापन
Young man lost passport, sushma swaraj assures of help
Sushma Swaraj

अपनी शादी के लिए अमेरिका से स्वदेश आ रहे एक भारतीय नागरिक का पासपोर्ट खो जाने के बाद विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने आज उसे मदद का भरोसा दिया। पासपोर्ट खोने के बाद डी रवि तेजा अमेरिका में फंस गए हैं। उन्होंने अपनी शादी का खुलासा करते हुए विदेश मंत्री को ट्वीट किया था। राजा की शादी अगस्त में है और वह अपनी शादी  के लिए स्वदेश लौटने वाला था, लेकिन वह लौट पाता उससे पहले ही उसका पासपोर्ट वाशिंगटन में खो गया।

विज्ञापन


युवक द्वारा मदद मांगे जाने पर सुषमा ने भी मजाकिया अंदाज में ट्वीट किया, 'डी रवि तेजा, आपने बहुत गलत समय पर अपना पासपोर्ट खोया है। बहरहाल, आप अपनी शादी के लिए वक्त पर पहुंचें इसके लिए हम आपकी मदद करेंगे।' सुषमा ने अमेरिका में भारतीय राजदूत नवतेज सरना से मानवीय आधार पर इस व्यक्ति की मदद करने तथा शीघ्र उसे पासपोर्ट दिलाने को कहा है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि तेजा ने सुषमा से मदद की गुहार लगाते हुए ट्वीट किया था, 'सुषमा स्वराज जी मेरा पासपोर्ट अमेरिका के वाशिंगटन डीसी में खो गया है। आने वाले 13-15 अगस्त को मेरा विवाह है। मैं 10 अगस्त को यात्रा करने वाला था। कृपया मुझे समय से विवाह में शामिल होने में मदद कीजिए। आप मेरी एक मात्र उम्मीद की किरण हैं, जो भी जरूरी हो वो कीजिए।' युवक ने मदद के आश्वासन पर स्वराज का शुक्रिया भी अदा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed