फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   You will get relief from heat just few hours are left for the monsoon Know when it will knock in your state

Monsoon: गर्मी से मिलेगी निजात, मानसून के लिए बस कुछ घंटों का है इंतजार! जानें आपके राज्य में कब देगा दस्तक

Wed, 29 May 2024 07:18 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 29 May 2024 07:18 PM IST
सार

मौसम विभाग का भी मानना है कि केरल में इस बार मानसून समय से पहले दस्तक दे रहा है। राज्य में मानसून की सामान्य तारीख एक जून है। हालांकि, इसमें 3-4 दिन आगे या पीछे होना भी सामान्य माना जाता है। मौसम विभाग की मानें, तो इस बार 30 मई को केरल में मानसून की दस्तक हो सकती है।

विज्ञापन
You will get relief from heat just few hours are left for the monsoon Know when it will knock in your state
Monsoon Update - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भीषण गर्मी से जूझ रहे आधे से ज्यादा भारत को अब मानसून का इंतजार है। मानसून 29 मई से 30 मई के बीच मानसून कभी भी भारतीय सीमा में प्रवेश कर सकता है, यानी 24 घंटे के अंदर केरल में मानसून की दस्तक हो सकती है। अगले 24 घंटों के दौरान केरल में मानसून के आगमन के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं।

विज्ञापन


मौसम विभाग का भी मानना है कि केरल में इस बार मानसून समय से पहले दस्तक दे रहा है। राज्य में मानसून की सामान्य तारीख एक जून है। हालांकि, इसमें 3-4 दिन आगे या पीछे होना भी सामान्य माना जाता है। मौसम विभाग की मानें, तो इस बार 30 मई को केरल में मानसून की दस्तक हो सकती है। इसके बाद राज्य में झमाझम बारिश देखने को मिलेगी। मौसम विभाग की मानें, तो देश में अल नीनो प्रणाली कमजोर हो रही है और ला नीना स्थितियां सक्रिय हो रही हैं, जो इस साल अच्छे मानसून के लिए अनुकूल है। इसी के चलते भारत में मानसून ने समय से पहले दस्तक दे दी है। वहीं, ला नीना के साथ-साथ हिंद महासागर द्विध्रुव (आईओडी) स्थितियां भी इस साल अच्छे मानसून के लिए अनुकूल हो रही हैं, जो मानसून के लिए सकारात्मक संकेत हैं।
विज्ञापन


आमतौर पर दक्षिण-पश्चिम मानसून एक जून के आस-पास केरल में प्रवेश करता है। सामान्य तौर पर ये उछाल के साथ उत्तर की ओर बढ़ता है और 15 जुलाई के आसपास पूरे देश को कवर कर लेता है। इससे पहले 22 मई मानसून अंडमान निकोबार में दस्तक देता है। इस बार अंडमान में मानसून का आगमन सामान्य से 3 दिन पहले, 19 मई को हो गया है। हालांकि, मानसून के इंतजार में बैठे उत्तर-भारत के लोगों को अभी और इंतजार करना पड़ेगा। दिल्ली-एनसीआर में 30 जून से 2 जुलाई के बीच मानसून की बौछारें गर्मी की तपिश से राहत दे सकती हैं। वहीं यूपी में 18 से 20 जून के बीच मानसून के दस्तक देने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच भीषण गर्मी और लू से जूझ रहे दिल्ली समेत उत्तर पश्चिम भारत के इलाकों को 30 मई के बाद राहत मिल सकती है। उत्तर-पश्चिम भारत के हिस्सों में भीषण लू चल रही है और ये अगले तीन दिन जारी रह सकती है, लेकिन 30 मई को गरज के साथ बारिश होने की संभावना है, हालांकि यह राहत अस्थायी होगी और जून में दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान समेत देश के ज्यादातर हिस्सों में तापमान सामान्य से अधिक रहने की आशंका है। जून में राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, यूपी, गुजरात के कुछ हिस्सों और उत्तर पश्चिम भारत में सामान्य से ज्यादा दिनों तक तेज लू चल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed