फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   You will always remain a hero to middle class Kharge writes to Manmohan Singh

Congress: ‘मध्यम वर्ग के लिए आप हमेशा हीरो रहेंगे’, मनमोहन सिंह के राज्यसभा कार्यकाल के समापन पर बोले खरगे

Tue, 02 Apr 2024 11:13 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Tue, 02 Apr 2024 11:13 PM IST
सार

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के राज्यसभा कार्यकाल का समापन होने जा रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इस मौके पर उन्हें पत्र भेजा है, जिसमें लिखा गया है कि देश हमेशा आपको याद रखेगा। 

विज्ञापन
You will always remain a hero to middle class Kharge writes to Manmohan Singh
पूर्व पीएम मनमोहन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बुद्धवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के राज्यसभा कार्यकाल का समापन होगा। इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पूर्व पीएम के योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि वे सदैव मध्यवर्ग और युवाओं के नायक बने रहेंगे। खरगे ने मनमोहन सिंह को पत्र लिखकर पार्टी और देश के लिए उनके योगदान का आभार जताया। खरगे ने पत्र में लिखा है कि तीन दशकों से ज्यादा समय तक सेवा करने के बाद एक युग का अंत हो रहा है। आगे कहा है कि बहुत कम लोगों ने देश के लिए आपके जितना काम किया है। मनमोहन कैबिनेट का हिस्सा बनना मेरा सौभाग्य रहा। जब मैं लोकसभा और राज्यसभा में कांग्रेस का नेता रहा, उस दौरान आप ऐसे व्यक्ति रहे जिनकी सलाह को मैने महत्व दिया।

विज्ञापन


‘असुविधाओं के बावजूद उपलब्ध रहे’
खरगे ने कहा कि बीते कुछ वर्षों में व्यक्तिगत असुविधाओं के बावजूद भी मनमोहन सिंह कांग्रेस पार्टी के लिए उपलब्ध रहे। पूर्व पीएम ने ऐसी आर्थिक नीतियों को आगे बढ़ाने का काम किया जो बड़े उद्योगों, युवा उद्यमियों, छोटे व्यवसायों, वेतनभोगी वर्ग और गरीबों के लिए समान रूप से फायदेमंद हों। उन्होंने लिखा कि मनमोहन सिंह ने बताया कि गरीब भी देश के विकास में भाग ले सकते हैं और गरीबी से बाहर निकल सकते हैं। कांग्रेस अध्यक्ष के अनुसार, मनमोहन सिंह की नीतियों की वजह से भारत 27 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालने में सक्षम रहा
विज्ञापन


‘गरीब और श्रमिक आपको हमेशा याद रखेंगे’
खरगे ने पूर्व प्रधानमंत्री से कहा कि आपकी सरकार में शुरू की गई मनरेगा योजना ने संकट के समय में ग्रामीण श्रमिकों को राहत प्रदान की है। इसलिए ग्रामीण क्षेत्रों के गरीब लोग आपको इस बात के लिए हमेशा याद रखेंगे। उन्होंने आगे कहा कि जब मनमोहन सिंह ने भारत-अमेरिका परमाणु समझौते को आगे बढ़ाने का फैसला किया, यह एक ऐतिहासिक क्षण था। खरगे ने लिखा कि मुझे याद है कि उस वक्त के अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने आपके बारे में कहा था कि जब भी भारतीय प्रधानमंत्री बोलते हैं, तो पूरी दुनिया उन्हें सुनती है। उन्होंने पत्र में लिखा कि जब आप सक्रिय राजनीति से सेवानिवृत्त हो रहे हैं, तो भी मुझे आशा है कि आप जितनी बार संभव हो हमारे देश के नागरिकों से बात करके राष्ट्र की आवाज बने रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed