राहुल गांधी, माल्या का अकाउंट हैक करने वाले का अगला निशाना ललित मोदी
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस का ट्विटर अकाउंट हैक होने के बाद राजनीतिक माहौल तनावपूर्ण हो गया था। हैकर यहीं तक नहीं रुके उन्होंने पत्रकार बरखा दत्त और विजय माल्या का भी अकाउंट हैक कर लिया था। राहुल गांधी के ट्विटर अकाउंट से कई आपत्तिजनक ट्वीट किए गए थे, लेकिन कोई सूचनी लीक नहीं की गई थी। इन अकाउंट के हैक करने के पीछे 'लीजन हैकिंक ग्रुप' का नाम सामने आ रहा है।
हालांकि लीजन हैकिंग ग्रुप ने विजय माल्या की कार और उनके ऑनलाइन अकाउंट पासवर्ड को सार्वजनिक कर दिया था। साथ ही एनडीटीवी की पत्रकार बरखा दत्त की पर्सनल आईडी, पासवर्ड और ईमेल को भी सार्वजनिक कर दिया।
लीजन ने शराब कारोबारी विजय माल्या की ट्विटर टाइमलाइन पर दावा किया है कि वे आने वाले समय में माल्या के से जुड़े बड़े राज और धोखाधड़ी का खुलासा करेंगे। विजय माल्या ने अकाउंट हैक होन के बाद कहा था कि हैकर उन्हें ब्लैकमेल कर रहे थे।
लीजन ग्रुप ने बताया अपना अगला निशाना
अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुतबिक लीजन ने चेताते हुए कहा है कि उनका अगला निशाना बिजनेसमैन और आईपीएल के संस्थापक ललित के मोदी हैं।
लीजन ग्रुप ने एक ट्वीट में सिगेन्ट डॉट ओआरजी वेबसाइट पर सहयोग मांगा है। लेकिन जो उन्होंने किया है उसके उलके उलट सिगेन्ट डॉट ओआरजी वेबसाइट पर जाने के बाद यह साइट दावा करती है कि वे पत्रकारों और एक्टिविस्ट के ईमेल को सुरक्षा प्रदान करते है।
लीजन ग्रपु की तरह लीजन ऑफ डूम नाम से अमेरिका में 1980 से 1990 के समय और फिर साल 2000 के करीब हैकर्स का एक ग्रुप सक्रिय था। हालांकि भारत में जो अकाउंट हैक हुए हैं उसमें लीजन ग्रपु और लीजन ऑफ डूम दोनों शामिल थे यह स्पष्ट नहीं है।