{"_id":"666ae65fa4c35ee46a08eff7","slug":"yogi-government-s-plan-to-reduce-population-in-uttar-pradesh-2024-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Population: अब 'सास-बेटा-बहू सम्मेलन' कराएगी योगी सरकार, जनसंख्या पर नियंत्रण के लिए बनाई योजना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Population: अब 'सास-बेटा-बहू सम्मेलन' कराएगी योगी सरकार, जनसंख्या पर नियंत्रण के लिए बनाई योजना
Thu, 13 Jun 2024 06:00 PM IST
मिथिलेश नौटियाल
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: मिथिलेश नौटियाल
Updated Thu, 13 Jun 2024 06:00 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
सार
Population: योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रदेश की जनसंख्या में कमी लाने के लिए सास, बेटा और बहू सम्मेलन कराने का निर्णय लिया गया। सरकार की उम्मीद है कि परिवार में बेहतर समझ पैदा कर जनसंख्या की समस्या से निपटने में मदद मिल सकती है।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
ग्राफिक्स योगी सरकार योजना
- फोटो :
अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
देश की जनसंख्या में कमी लाने के लिए 'जनसंख्या नियंत्रण कानून' लाने की बात भले ही सिरे चढ़ती न दिखाई देती हो, दूसरे तरीकों से इसमें कमी लाने के प्रयास जारी हैं। योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रदेश की जनसंख्या में कमी लाने के लिए सास, बेटा और बहू सम्मेलन कराने का निर्णय लिया गया। सरकार की उम्मीद है कि परिवार में बेहतर समझ पैदा कर जनसंख्या की समस्या से निपटने में मदद मिल सकती है।
27 जून से 10 जुलाई तक जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा
दरअसल, 27 जून से जनसंख्या स्थिरता पखवाड़े का दूसरा चरण कम्युनिटी मोबिलाइजेशन शुरू होगा, जो 10 जुलाई तक चलेगा। लोगों को परिवार नियोजन के महत्त्व के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न गतिविधियों जैसे, सारथी वाहन और सास-बेटा-बहू सम्मलेन का आयोजन किया जाएगा। इसमें परिवारों में अधिक जनसंख्या के नुकसान से लोगों को जागरूक किया जाने की तैयारी है। तीसरे चरण में सभी स्वास्थ्य इकाईयों में परिवार नियोजन के विभिन्न साधनों (बास्केट ऑफ च्वाइस) के बारे में परामर्श दिया जाएगा और योग्य एवं इच्छुक लाभार्थियों के लिए को यह साधन उपलब्ध भी कराए जाएंगे।
प्रदेश में सकल प्रजनन दर (टीएफआर) में कमी आई है। राष्ट्रीय परिवार एवं स्वास्थ्य सर्वेक्षण- 5 ( 2019-20 ) के अनुसार यूपी में टीएफआर 2.4 है, जबकि एनएफएचस-4 (2015-16) में यह आंकड़ा 2.7 था। सरकार इसमें और कमी लाने के लिए प्रयास कर रही है।