फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   yogi government ordered probe, akhilesh government spend 9 cr to catch snake

'अखिलेश राज' में सांप पकड़ने में खर्च हुए करोड़ों, CM योगी ने दिए जांच के आदेश

Thu, 06 Jul 2017 12:18 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा Updated Thu, 06 Jul 2017 12:18 PM IST
विज्ञापन
yogi government ordered probe, akhilesh government spend 9 cr to catch snake

उत्तरप्रदेश में योगी सरकार ने पूर्व सरकार के कामों की जांच के आदेश दिए हैं। यूपी सरकार विस्तृत विशेष ऑडिट के तहत अखिलेश सरकार के कार्यकाल में दिए गए तीन प्रोजेक्टस के काम की जांच करेगी। इसमें अखिलेश सरकार द्वारा जेनेश्वर मिश्र पार्क में सांप पकड़ने के लिए 9 कोरड़ रुपये खर्च करने का मामला भी शामिल है। 

विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दफ्तर में एक शिकायत आई थी, जिसमें अखिलेश सरकार की इन महत्वाकांक्षी योजनाओं में धांधली की बात कहते हुए, जांच की मांग की गई थी। इस शिकायत में जनेश्वर मिश्रा के पार्क, जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर और हुसैनाबाद एरिया के विकास की विशेष जांच की मांग की गई थी। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने इन योजनाओं की जांच के लिए लखनऊ के डिविजनल कमिशनर अनिल गर्ग की देखरेख में तीन कमेटियों का गठन किया। इन कमेटियों में एक चीफ इंजिनियर, एक सुपरिटेंडिंग इंजीनियर और दो एग्जिक्यूटिव इंजीनियर और अन्य सदस्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक जांच में पाया गया कि जेएनपीआईसी के विकास में 864 करोड़ रुपये खर्च किए गए और कार्य अभी तक पूरा नहीं हो सका है। वहीं जेनेश्वर मिश्र पार्क के लिए 396 करोड़ रुपये खर्च किए गए और हुसैनाबाद के विकास में 265 करोड़ रुपये खर्च किए गए। 


सूत्रों की माने तो पिछली सरकार द्वारा खर्च की गई रकम दोगुनी से ज्यादा है। जेनेश्वर मिश्र पार्क में सरकार ने कई नाव खरीदी, इन नाव में प्रत्येक की कीमत 20 लाख रुपये दिखाई की गई है। वहीं पार्क में सांप पकड़ने में 9 करोड़ रुपये खर्च कर दिए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed