फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Yogi adityanath unveils Amar Ujala's aprajita 100 million smiles scheme

अमर उजाला के 'अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स' योजना का योगी आदित्यनाथ ने किया विमोचन

Fri, 16 Nov 2018 06:04 PM IST
kapil sharma न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला Published by: kapil sharma Updated Fri, 16 Nov 2018 06:04 PM IST
विज्ञापन
Yogi adityanath unveils Amar Ujala's aprajita 100 million smiles scheme
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिला सशक्तिकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जाहिर करते हुए कहा की राज्य सरकार महिलाओं की सुरक्षा एवं आत्मसम्मान के लिए हमेशा तत्पर है साथ ही सरकार महिलाओं की सुरक्षा हेतु निरंतर कार्य कर रही है।

विज्ञापन


अमर उजाला द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए चलाये जा रहे 'नारी गरिमा' अभियान के अंतर्गत 'अपराजिता 100 मिलियन स्माइल' पत्रिका का अनावरण करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिलओं की सुरक्षा हेतु सरकार द्वारा उल्लेखनीय कार्यों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन



बता दें की उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा हेतु हेल्पलाइन नंबर भी जारी किये हैं। जिनमें 1090 वीमेन पावर लाइन और 181 महिला हेल्पलाइन नंबर संचालित किये जा रहे हैं.. पहले भी राज्य सरकार ने इस ओर महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए 'एंटी रोमिओ स्क्वाड' का भी गठन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य सरकार महिलाओं के कल्याण के लिए निरंतर प्रयासरत है, साथ ही 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना' इसका अच्छा उदाहरण है। मुख्यमंत्री के अनुसार, देश और प्रदेश के विकास में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है।


 

अधिक जानकारी के लिए यहां पढ़ें।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed