{"_id":"58e482924f1c1bc06e5b65d1","slug":"yogi-adityanath-s-decision-on-farm-loan-waiver-rahul-gandhi-said-partial-relief-for-up-farmers","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी सरकार ने की कर्ज माफी, राहुल बोले- नाकाफी है किसानों को मिली राहत","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
यूपी सरकार ने की कर्ज माफी, राहुल बोले- नाकाफी है किसानों को मिली राहत
amarujala.com- Written by: जया पाण्डेय
Updated Wed, 05 Apr 2017 11:17 AM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने अपनी पहली कैबिनेट बैठक में कई फैसले लिए जिसमें लघु एवं सीमांत किसानों का एक लाख रुपये तक का कर्ज माफ करने का फैसला भी शामिल है।
विज्ञापन
राहुल गांधी ने यूपी सरकार के इस फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। राहुल ने ट्वीट करके कहा कि ये सही दिशा की ओर सरकार का एक कदम है। लेकिन इससे किसानों को कुछ हद तक तो मदद मिलेगी। मगर किसानों की पूरी तरह से मदद करने के लिए योगी आदित्यनाथ की सरकार को कुछ और कदम उठाने होंगे।
विज्ञापन
A partial relief for UP farmers, but a step in the right direction. @INCIndia has always supported loan waivers for farmers in distress(1/3)
विज्ञापन विज्ञापन— Office of RG (@OfficeOfRG) April 5, 2017
उन्होंने आगे लिखा कि मैं भाजपा को आखिरकार फैसले लेते देखकर बहुत खुश हूं। लेकिन मुझे आशा है कि वो हर जगह से मार खाए किसानों के साथ कोई राजनीति नहीं करेंगे।
I'm happy BJP has finally been forced to see reason.But let's not play politics with our farmers who are suffering across the country(2/3)
— Office of RG (@OfficeOfRG) April 5, 2017
आपको बता दें कि योगी सरकार ने कैबिनेट की पहली बैठक में किसानों को राहत देने व प्रदेश के विकास से जुड़े अहम फैसले लिए। सरकार ने लघु एवं सीमांत किसानों का एक लाख रुपये तक का कर्ज माफ कर किसानों को बड़ी राहत दी है। इस तरह सरकार ने किसानों का कुल 36, 359 करोड़ रुपये का कर्ज माफ कर दिया है।
इसके अलावा प्रदेश सरकार गेहूं किसानों को प्रति क्विंटल 10 रुपये ढुलाई और लदाई भी देगी। यह ढुलाई व लदाई समर्थन मूल्य 1625 रुपये प्रति क्विंटल के अतिरिक्त होगी। सरकार के फैसले से किसानों को सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं बेचने पर अब प्रति क्विंटल 1635 रुपये का भुगतान होगा। बैठक में गेहूं खरीद नीति को भी मंजूरी दी गई। जिसमें सूबे में इस बार 80 लाख टन गेहूं खरीद का लक्ष्य रखा गया है।